New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2020 (World Happiness Report 2020)

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा 'विश्व खुशहाली दिवस' (20 मार्च) के अवसर पर 'विश्व खुशहाली रिपोर्ट' जारी की गई।

  • रिपोर्ट में शामिल 156 देशों में फिनलैंड को लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। फिनलैंड, डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, आइसलैंड तथा नॉर्वे शीर्ष 5 देशों में शामिल हैं। रिपोर्ट में अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।
  • इस वर्ष भारत विगत वर्ष की तुलना में 4 स्थान नीचे खिसककर 144वें स्थान पर पहुँच गया है। भारत में ग्रामीण-शहरी अंतराल अधिक है, यहाँ शहरी आबादी की तुलना में परि-नगरीय (Peri-Urban) आबादी अधिक खुशहाल है।
  • रिपोर्ट में पहली बार दुनिया के शहरों की भी रैंकिंग की गई है, हेलसिंकी दुनिया का सबसे खुशहाल शहर है।
  • रिपोर्ट में सामाजिक, शहरी एवं प्राकृतिक पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। ध्यातव्य है कि रिपोर्ट में शामिल विभिन्न देशों को 'नागरिकों के खुश रहने की प्रवृत्ति के आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है। रैंकिंग का निर्धारण निम्नलिखित 6 घटकों के आधार पर किया जाता है- प्रतिव्यक्ति जी.डी.पी, सामाजिक सहयोग, स्वस्थ जीवन-प्रत्याशा, स्वतंत्रता, उदारता एवं भ्रष्टाचार मुक्ति।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR