New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

विश्व महासागर दिवस 2020 (World Oceans Day 2020)

महासागरों के महत्त्व और उनसे सम्बंधित चुनौतियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रत्येक वर्ष 8 जून को सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा 'विश्व महासागर दिवस' मनाया जाता है।

  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य, मानव जीवन में महासागरों की महत्ता को दर्शाना और इनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे- खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन एवं पारिस्थितिकी संतुलन इत्यादि की ओर राजनीतिक एवं सामाजिक ध्यान आकर्षित करना है।
  • सर्वप्रथम, वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके आधार पर सयुंक्त राष्ट्र ने दिसम्बर 2008 में 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की, तदोपरांत वर्ष 2009 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
  • विश्व महासागर दिवस 2020 की थीम है- 'धारणीय महासागर के लिये नवाचार' (Innovation for a Sustainable Ocean)। यह थीम 'धारणीय विकास के लिये समुद्र विज्ञान के सयुंक्त राष्ट्र दशक' (वर्ष 2021-30) से सम्बंधित है।
  • प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर विश्व भर में महासागर से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'ओशनिक ग्लोबल' के साथ मिलकर डिजिटल माध्यम से विश्व महासागर दिवस का आयोजन किया गया।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR