New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

ज़ाइलोफगा नंदनी (Xylophaga Nandani)

  • शोधकर्ताओं के एक दल ने पूर्वी अरब सागर में मोलस्क की एक नई प्रजाति, ज़ाइलोफगा नंदनी की खोज की है। यह ज़ाइलोफैगाइडो परिवार से संबंधित है।
  • मोलस्क की यह दुर्लभ प्रजाति गहरे समुद्र में पाई जाती है। इन जीवों का आकार अत्यंत छोटा होता है। ये समुद्र में पड़ी लकड़ियों पर रहते हैं।
  • ये अपने शेल की मदद से लकड़ियों को बारीक कणों में काटते हैं और इन कणों का भोजन के रूप में उपभोग करते हैं।
  • यह खोज इसलिये महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहली बार है जब जीनस ज़ाइलोफगा का एक सदस्य अरब सागर में खोजा गया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR