सांस्कृतिक सापेक्षतावाद (Cultural Relativism) से आप क्या समझते हैं? सांस्कृतिक सापेक्षतावाद के कारण नैतिकता के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 4
उग्रवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एक गम्भीर चुनौती है। पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियों को कम करने के संदर्भ में बोडो समझौता कितना कारगर साबित हो सकता है? चर्चा कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 3
भारत में बच्चों के समक्ष असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारकों की चर्चा कीजिये। बाल संरक्षण एवं उनकी बेहतरी हेतु सरकार द्बारा किये गए प्रयासों का उल्लेख कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 2
स्वतंत्रता के पश्चात भूमि सुधार कानून एक महत्त्वपूर्ण प्रयास था, परंतु इसमें व्याप्त विसंगतियों के चलते यह अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सका। विवेचना कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 1
द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग में वर्णित लोक सेवा के मूलभूत मूल्यों की चर्चा कीजिये। आपके अनुसार ये गुण जन्मजात (Congenital) होते हैं, या इन्हें प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त किया जा सकता है?
20-May-2020 | GS Paper - 4
कोविड-19 महामारी के समय में भारतीय रिज़र्व बैंक के समक्ष क्या-क्या आर्थिक चुनौतियाँ हैं? इनसे निपटने के लिये आर.बी.आई. द्वारा किये गए उपायों की चर्चा कीजिये।
20-May-2020 | GS Paper - 3
वे कौन से प्रमुख कारक हैं, जिनके परिणामस्वरूप विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTGs) भारत के सर्वाधिक पिछड़े समूहों में से एक बने हुए हैं? सरकार द्वारा इनके उत्थान हेतु चलाए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डालिये।
20-May-2020 | GS Paper - 2
भूमंडलीकरण के भारतीय किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
20-May-2020 | GS Paper - 1
'असहिष्णुता, मानव एवं समाज की प्रगति में किस प्रकार बाधक है?' चर्चा कीजिये।
19-May-2020 | GS Paper - 4
पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) से आप क्या समझते हैं? इस असंतुलन के कारणों की चर्चा करते हुए इसे रोकने हेतु उपाय सुझाइये।
19-May-2020 | GS Paper - 3
Our support team will be happy to assist you!
call us