शॉर्ट न्यूज़ : 01 अप्रैल , 2024
बाघ पुनर्वास योजना
इंद्र ऐप
बैडमिंटन रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक पहले स्थान पर रहने वाले भारतीय खिलाड़ी
यूनेस्को ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क में 18 नई साइटें जोड़ीं
सतलुज नदी में टैंटलम की खोज
बाघ पुनर्वास योजना
- इस योजना के तहत उत्तराखंड से 4 बाघों को राजस्थान स्थानांतरित किया जाएगा
- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अनुसार, राजस्थान भेजे जाने वाले बाघों को संरक्षित वन क्षेत्र से नहीं बल्कि बफर जोन से पकड़ा जाएगा।
- हाल ही में उत्तराखंड में 4 बाघों को कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से राजाजी बाघ अभयारण्य स्थानांतरित किया गया था
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(NTCA)
- यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।
- इसका गठन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38 L (1) के तहत वर्ष 2005 में टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिशों पर किया गया था
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
- यह भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1936 की गई
- पहले इसका नाम हैली नेशनल पार्क था।
- यह उत्तराखंड के नैनीताल, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में फैला हुआ है।
- इस अभयारण्य से वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी।
- इसमें बहने वाली मुख्य नदियां:- रामगंगा, सोनानदी, मंडल और पलायन हैं।
राजाजी टाइगर रिज़र्व
- यह हरिद्वार (उत्तराखंड) में शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है।
- यह राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1983 में उत्तराखंड में तीन अभयारण्यों राजाजी, मोतीचूर और चीला को मिलाकर की गई।
- इसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया है।
- इसे वर्ष 2015 में देश का 48वाँ बाघ अभयारण्य घोषित किया गया।
भारत में बाघ संरक्षण
- भारत में भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा वर्ष 1972 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु के रूप में स्वीकार किया गया।
- वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी।
- केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत बाघों की स्मार्ट निगरानी के लिये एक कार्यक्रम ‘मोनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर्स इंटेंसिव प्रोटेक्शन एंड इकोलॉजिकल स्टेटस’ (MSTrIPES) शुरू किया गया।
- बाघों के संरक्षण को प्रोत्साहन देने हेतु प्रति वर्ष 29 जुलाई को ‘विश्व बाघ दिवस’ मनाया जाता है।
बाघ की संरक्षण स्थिति
- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 - अनुसूची I
- प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) रेड लिस्ट - लुप्तप्राय
- वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) - परिशिष्ट I
इंद्र ऐप
- हाल ही में, विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के हिस्से के रूप में इंद्र ऐप लॉन्च किया गया
- पूरा नाम -भारतीय नौसेना डायनेमिक रिसोर्स फॉर वेदर एनालिसिस (Indian Naval Dynamic Resource for Weather Analysis)
- यह त्वरित निर्णय लेने को सशक्त बनाते हुए मौसम संबंधी जानकारी और पूर्वानुमान प्रसारित करने में मदद करेगा।
- इसे भारतीय नौसेना के नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान निदेशालय के समन्वय में BISAG (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान) द्वारा विकसित किया गया है।
बैडमिंटन रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक पहले स्थान पर रहने वाले भारतीय खिलाड़ी
- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक पहले स्थान पर रहने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं
- ये पिछले 10 सप्ताह से दुनिया की नंबर-1 पुरुष युगल जोड़ी बने हुए हैं।
- इससे पहले यह रिकॉर्ड साइना नेहवाल के पास था
- साइना नेहवाल लगातार नौ सप्ताह तक विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी रही थीं
विश्व नंबर-1 रैंक वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
- बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने 1 अप्रैल, 1995 से रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत की।
- सबसे पहले रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँचने वाले भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत थे।
- इनके बाद साइना नेहवाल और अब चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच चुकी है
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF)
- बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन, दुनिया भर में बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है।
- इसे वर्ष 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में स्थापित किया गया था
- वर्ष 2006 में इसे विश्व बैडमिंटन महासंघ में बदल दिया गया।
- मुख्यालय - कुआलालंपुर, मलेशिया
यूनेस्को ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क में 18 नई साइटें जोड़ीं
- हाल ही में यूनेस्को ने ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क में 18 नई साइटों को जोड़ने का निर्णय लिया है।
- नए जियोपार्क ब्राजील, चीन, क्रोएशिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, पोलैंड, पुर्तगाल और स्पेन में स्थित हैं।
- अब जियोपार्क की कुल संख्या 213 हो गई है
- ये 48 देशों में स्थित हैं
- यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी
- यह अंतरराष्ट्रीय महत्व की भूवैज्ञानिक विरासत को मान्यता देता है।
यूनेस्को
- यूनेस्को, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
- स्थापना - वर्ष 1945
- मुख्यालय - पेरिस
सतलुज नदी में टैंटलम की खोज
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रोपड़ के शोधकर्ताओं द्वारा सतलज नदी में टैंटलम की खोज की गई
टैंटलम
- टैंटलम एक बहुत कठोर, लचीली और चमकदार धातु है
- यह अत्यधिक संक्षारण प्रतिरोधी होती है।
- यह आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण दुर्लभ धातु है।
- इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद और सेमी-कंडक्टर बनाने में किया जाता है।
- इस धातु की खोज स्वीडन में वर्ष 1802 में एंडर्स गुस्ताव एकेबर्ग द्वारा की गई थी
- इसका नाम प्रसिद्ध यूनानी राजा टैंटलस के नाम पर रखा गया है।
सतलज नदी
- प्राचीन नाम – शतुर्दि
- उद्गम - तिब्बत में राकसताल झील
- शिपकिला दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है
- भारत में यह हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बहती है
- लम्बाई - 2459 किमी
- भारत - पाकिस्तान के बीच सीमा का निर्माण करती है
- सतलज नदी, सिंधु की सबसे दक्षिणी सहायक नदी है।
- यह भारत में सिंधु की सबसे लंबी सहायक नदी है।
- सिंधु की एकमात्र सहायक नदी है जो तिब्बत से निकलती है।
- सहायक नदियाँ – चिनाब, ब्यास, बासपा, स्पीती और स्वां
सतलज नदी पर परियोजनाएं
- लुहरी स्टेज-I जलविद्युत परियोजना - हिमाचल प्रदेश
- भाखड़ा नांगल बांध - एशिया का सबसे ऊँचा बांध
- गोबिन्द सागर झील - हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में
- इंदिरा गांधी नहर
प्रश्न – हाल ही में किस नदी में टैंटलम की खोज की गई ?
(a) सिन्धु
(b) रावी
(c) सतलुज
(d) झेलम
|