शॉर्ट न्यूज़ : 02 अप्रैल , 2024
जयश्री दास वर्मा - फिक्की (FICCI) महिला संगठन की अध्यक्ष
बरसाना बायोगैस संयंत्र
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम(REC) को स्कॉच ESG पुरस्कार 2024
हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023
जयश्री दास वर्मा - फिक्की (FICCI) महिला संगठन की अध्यक्ष
- हाल ही में जयश्री दास वर्मा को फिक्की महिला संगठन (FLO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- ये FLO की 41वीं अध्यक्ष हैं
फिक्की महिला संगठन (FLO)
- स्थापना – वर्ष 1983
- प्रधान कार्यालय - नई दिल्ली
- यह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की महिला शाखा है
- यह कार्यशालाओं, सेमिनारों, सम्मेलनों, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों आदि के माध्यम से महिलाओं के बीच उद्यमशीलता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है।
- इसका उद्देश्य महिलाओं को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, कौशल और अनुभव का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और सुविधा प्रदान करना है
- इसके सदस्यों में उद्यमी, पेशेवर और कॉर्पोरेट अधिकारी शामिल हैं।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)
- FICCI, भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापार संगठन है।
- स्थापना – वर्ष 1927
- मुख्यालय - नई दिल्ली
- संस्थापक - घनश्याम दास बिड़ला
बरसाना बायोगैस संयंत्र
- हाल ही में बरसाना बायोगैस संयंत्र के पहले चरण के चालू होने के साथ इसमें बायोगैस उत्पादन शुरू हो गया
- इस बायोगैस संयंत्र की स्थापना अदाणी टोटल एनर्जी बायोमास लिमिटेड ने की है
- बरसाना बायोगैस परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जायेगा
- पूरा होने के बाद यह कृषि अपशिष्ट पर आधारित भारत का सबसे बड़ा बायो CNG संयंत्र होगा
- इसमें प्रति दिन 600 टन ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोसेस किया जाएगा।
- इससे प्रति दिन 42 टन संपीड़ित बायो गैस (CBG) और 217 टन जैविक खाद का उत्पादन होगा
- यह उन्नत अवायवीय पाचन तकनीक की मदद से कार्बनिक पदार्थों को नवीकरणीय बायोगैस में बदलता है।
- इससे ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन और जीवाश्म ईंधन निर्भरता में कमी आएगी।
- यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की श्री माताजी गौशाला परिसर में स्थित है।
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम(REC) को स्कॉच ESG पुरस्कार 2024
- हाल ही में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) को स्कॉच ESG पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
- REC को यह पुरस्कार 'नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण' श्रेणी में दिया गया
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम(REC)
- स्थापना - वर्ष 1969
- मुख्यालय - नई दिल्ली
- यह विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत 'महारत्न' श्रेणी का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है
- यह भारतीय रिज़र्व बैंक में गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (PFI) और इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IFC) के रूप में पंजीकृत है।
- यह पूरे भारत में बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।
हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023
- हाल ही में हॉकी इंडिया अवार्ड्स, 2023 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- इस दौरान वर्ष 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रमुख पुरस्कार
- मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अशोक कुमार
- हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार -
- पुरुष वर्ग- हार्दिक सिंह
- महिला वर्ग- सलीमा टेटे
- सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार - हार्दिक सिंह
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर - पी. आर. श्रीजेश
- सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार - हरमनप्रीत सिंह
- सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार - अभिषेक
हॉकी इंडिया
- यह भारत में हॉकी के लिए शासी निकाय है।
- इसका गठन मई 2009 में भारतीय हॉकी महासंघ (IHF) और भारतीय महिला हॉकी महासंघ (IWHF) का विलय कर किया गया था।
प्रश्न - ग्रामीण विद्युतीकरण निगम(REC) की स्थापना किस वर्ष की गई ?
(a) वर्ष 1949
(b) वर्ष 1959
(c) वर्ष 1969
(d) वर्ष 2001
|