New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 09 अगस्त, 2022

शॉर्ट न्यूज़: 09 अगस्त, 2022


पिच ब्लैक

अल नजाह-IV


पिच ब्लैक

चर्चा में क्यों  

ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा 19 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित किये जाने वाले बहुपक्षीय अभ्यास पिच ब्लैक’ में भारतीय वायु सेना भी शामिल होगी। 

प्रमुख बिंदु 

  • पिच ब्लैक-2022 अभ्यास में क्वाड देशों सहित कुल 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। 
  • यह अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी, अंतर-संचालनीयता और आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करता है। 
  • यह एक द्विवार्षिक अभ्यास है। भारतीय वायु सेना ने पहली बार वर्ष 2018 में इस अभ्यास में भाग लिया। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 

अल नजाह-IV

चर्चा में क्यों 

भारत और ओमान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अल नजाह' का चौथा संस्करण 1 से 13 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। 

प्रमुख बिंदु 

  • इसे राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा। यह आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति अभियानों पर ध्यान केंद्रित है।
  • इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक कर रहे हैं। इसका पिछला संस्करण मार्च 2019 में ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित किया गया था।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR