शॉर्ट न्यूज़ : 12 अप्रैल , 2024
गगनदीप कंग को जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड
पीटर हिग्स का निधन
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड का बालिका सशक्तिकरण मिशन
शक्ति उत्सव
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस
HDFC लक्षद्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक
साइमन हैरिस बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री
अंडमान एवं निकोबार में सैन्य बुनियादी ढाँचा
जेलिफ़िश ब्लूम्स
वैम्पायरवीड
ट्री एम्बुलेंस
गरुड़न पर्व
एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट
गगनदीप कंग को जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड
- हाल ही में गगनदीप कंग को जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया
- इन्हें यह अवार्ड बच्चों में आंत्र रोगों पर शोध और स्वास्थ्य नीति पर महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया
- गगनदीप कंग, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में एंटरिक, डायग्नोस्टिक्स, जीनोमिक्स और महामारी विज्ञान की निदेशक हैं
जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड
- यह अवार्ड गेर्डनर फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है
- यह स्वास्थ्य असमानताओं का सामना करने वाले लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
पीटर हिग्स का निधन
- हाल ही में ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का निधन हो गया।
- इनका जन्म वर्ष 1929 में ब्रिटेन में हुआ था।
- इनके द्वारा हिग्स-बोसोन पार्टिकल या गॉड पार्टिकल की खोज की गई।
- इसके लिए इन्हें वर्ष 2013 में भौतिकी का नोबेल प्राइज भी दिया गया।
हिग्स-बोसोन पार्टिकल
- 1960 के दशक में भौतिक विज्ञानियों ने यह समझने की कोशिश की थी कि ब्रह्मांड आखिर किस चीज से बना है।
- 4 जुलाई 2012 को हिग्स बोसोन कण के अस्तित्व में होने की पुष्टि हुई।
- ये ऐसे कण हैं, जिसकी आंतरिक संरचना किसी को नहीं पता है कि यह कैसे बना है।
- इसी कण को ब्रह्मांड का डीएनए भी कहा जाता है।
- गॉड पार्टिकल की खोज में भारत का भी योगदान रहा है:
- 'हिग्स बोसोन' का 'हिग्स' ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पीटर हिग्स के नाम पर है।
- वहीं 'बोसोन' भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर माना जाता है।
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड का बालिका सशक्तिकरण मिशन
- यह नया संस्करण 42 चिन्हित स्थानों पर समाज के वंचित वर्गों के लगभग 3,000 मेधावी बच्चों को जोड़ेगा।
- इसके साथ ही इस मिशन से लाभान्वित होने वाले बच्चों की कुल संख्या 10,000 से अधिक हो जाएगी।
बालिका सशक्तिकरण मिशन
- NTPC द्वारा इसे वर्ष 2018 में शुरू किया गया था
- यह भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के अनुरूप है
- इसका उद्देश्य लड़कियों की अवसरों की क्षमता को बढ़ावा देकर लैंगिक असमानता को समाप्त करना है।
- यह मिशन गर्मी की छुट्टियों के दौरान लड़कियों के लिए एक महीने की कार्यशाला के माध्यम से उनके सर्वांगीण उत्थान और विकास के लिए एक मंच प्रदान करता है
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड(NTPC)
- यह भारत की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी है।
- यह विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न श्रेणी का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
- स्थापना – वर्ष 1975
- मुख्यालय - नई दिल्ली
शक्ति उत्सव
- संगीत नाटक अकादमी द्वारा 9 से 17 अप्रैल तक ‘शक्ति उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है
- यह संगीत और नृत्य का उत्सव है
- इसका आयोजन कला प्रवाह श्रृंखला के तहत, मंदिर परंपराओं को देश में पुनर्जीवित करने के लिए किया जा रहा है
- इस उत्सव का आयोजन देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में किया जायेगा
-
- गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर (असम)
- कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर (महाराष्ट्र)
- कांगड़ा का ज्वालामुखी मंदिर (हिमाचल प्रदेश)
- उदयपुर का त्रिपुर सुंदरी मंदिर (त्रिपुरा)
- बनासकांठा का अंबाजी मंदिर (गुजरात)
- देवघर का जय दुर्गा शक्तिपीठ (झारखंड)
- उज्जैन का शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर (मध्य प्रदेश)
- संगीत नाटक अकादमी
- यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है
- भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- स्थापना – वर्ष 1953
- मुख्यालय - नई दिल्ली
- संगीत नाटक अकादमी के प्रथम अध्यक्ष डॉ. पी.वी. राजमन्नार थे।
- इसकी वर्तमान अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा हैं।
- इसके अध्यक्ष को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस
- प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को पूरे विश्व में मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
- इस अवसर पर मानव की अंतरिक्ष में पहली उड़ान को याद किया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने के लिए वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में नामित किया था।
- यह दिन अंतरिक्ष प्रेमियों, खगोलविदों और वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के रहस्यों को गहराई से जानने और इसकी भविष्य की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है
- अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले व्यक्ति रूस के यूरी गागरिन थे।
- ये वर्ष 1961में वोस्ताक-1 एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गये थे
- वर्ष 1963 में रूस की वेलेन्टिना तरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं
- अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे
- ये वर्ष 1984 में अंतरिक्ष में गये थे
- प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला हैं।
- ये वर्ष 1997 में अंतरिक्ष में गई थीं।
HDFC लक्षद्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक
- हाल ही में HDFC बैंक ने लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप में एक शाखा खोली
- इसी के साथ यह लक्षद्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक बन गया है
HDFC बैंक
- यह भारत का एक प्रमुख बैंक है
- स्थापना – वर्ष 1994
- मुख्यालय – मुंबई
लक्षद्वीप
- मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का नाम ‘एक लाख द्वीप’ है।
- यह अरब सागर में भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है
- यह कुल 36 द्वीपों का समूह है
- क्षेत्रफल - 32 वर्ग किमी
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की कुल आबादी 64,473 है
- यहाँ की 93% से अधिक आबादी स्वदेशी हैं जिनमें अधिकांश मुस्लिम धर्म के सुन्नी संप्रदाय के शफी पंथ से संबंधित हैं।
- लक्षद्वीप की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या लगभग 94.5% हैं।
- लक्षद्वीप द्वीप समूह, को कई समूहों में बांटा गया है।
- उत्तर में अमिनदीवी समूह (5 बसे हुए द्वीप शामिल हैं)
- केंद्र में लैकाडिव समूह (जिसमें 4 आबाद और 12 निर्जन द्वीप शामिल हैं)
- दक्षिण में मिनिकॉय समूह (जिसमें 1 आबाद और एक निर्जन द्वीप शामिल है)
- यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है
- कोलकली और परिचकली लक्षद्वीप के दो लोकप्रिय लोक कला रूप हैं।
- अगत्ती द्वीप पर स्थित, अगत्ती हवाई अड्डा लक्षद्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा है
- लक्षद्वीप में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में मलयालम, जेसेरी, और महल हैं।
- लक्षद्वीप में पाए जाने वाले वृक्षों में कैसुरिनास, इमली, उष्णकटिबंधीय बादाम, पंडानी, केला, सुपारी आदि शामिल हैं।
- थेन्गा, लक्षद्वीप में आर्थिक महत्व की एकमात्र फसल है।
- पिट्टी द्वीप को एक पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया है और यह लक्षद्वीप का एकमात्र संरक्षित क्षेत्र है
- नाइन डिग्री चैनल - मिनिकॉय द्वीप को लक्षद्वीप से अलग करता है।
- आठ डिग्री चैनल - लक्षद्वीप द्वीप समूह को मालदीव से अलग करता है।
प्रश्न –निम्नलिखित में से लक्षद्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक कौन सा है ?
(a) ICICI बैंक
(b) HDFC बैंक
(c) एक्सिस बैंक
(d) कोटक महिंद्रा बैंक
|
साइमन हैरिस बने आयरलैंड के प्रधानमंत्री
- हाल ही में साइमन हैरिस को आयरलैंड का प्रधानमंत्री चुना गया
- ये आयरलैंड के सबसे युवा प्रधान मंत्री हैं
आयरलैंड
- आयरलैंड, उत्तरी-पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश है
- इसकी सीमा, उत्तरी आयरलैंड से लगती है
- उत्तरी आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है।
- राजधानी – डबलिन
- मुद्रा – यूरो
अंडमान एवं निकोबार में सैन्य बुनियादी ढाँचा
वर्तमान में भारत रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पर उन्नत सामरिक बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहा है।
द्वीपसमूह पर सामरिक ढाँचे की स्थिति
- अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 836 द्वीप हैं, जिनमें से केवल 38 पर ही मानव निवास है।
- अंडमान एवं निकोबार कमांड इस द्वीपसमूह में पहली व एकमात्र त्रि-सेवा कमांड है जिसे वर्ष 2001 में स्थापित किया गया था।
- विगत वर्ष चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान ने पोर्ट ब्लेयर में INS उत्क्रोश में एक आधुनिक हैंगर व डिस्पर्सल सिस्टम का उद्घाटन किया था।
- फरवरी 2024 में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कम दृश्यता की स्थिति में विमान को सुरक्षित रूप से उतारने के लिए सटीक क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर मार्गदर्शन के साथ-साथ एकीकृत अंडरवाटर हार्बर रक्षा तथा निगरानी प्रणाली को सक्षम करने के लिए INS उत्क्रोश में एक प्रिसिजन एप्रोच रडार (PAR) का उद्घाटन किया।
- इसके अतिरिक्त INS कोहासा, INS बाज़ एवं INS कार्डी में नौसेना संचार नेटवर्क केंद्रों का भी उद्घाटन किया गया।
- इसे अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की संचार व परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया था।
उन्नत बुनियादी ढाँचे की योजना
- उन्नत हवाई क्षेत्रों एवं जेट्टी का निर्माण
- अतिरिक्त रसद एवं भंडारण सुविधाओं व सैनिकों के लिए स्थायी आवास का निर्माण
- बुनियादी ढाँचे के उन्नयन के उद्देश्य से अधिक यातायात के लिए द्वीपों के उत्तर से दक्षिण में पोर्ट ब्लेयर तक सड़क सुधार
- अन्य प्रमुख बुनियादी ढाँचों में लड़ाकू स्क्वाड्रनों को रखने और लंबी अवधि के लिए भारतीय वायुसेना स्टेशन को अपग्रेड करना शामिल है।
- इसमें रनवे को लगभग 3,000 मीटर तक विस्तारित करने और संपत्तियों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण करने की योजना है।
- केंद्र सरकार एक कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल के निर्माण पर भी कार्य कर रहा है।
उद्देश्य
- अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती
- बड़े एवं अधिक युद्धपोतों, विमानों, मिसाइल बैटरी व सैनिकों की तैनाती के लिए सुविधाएँ प्रदान करना
- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामक गतिविधियों को नियंत्रित करना
- चीन ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से 55 किमी. उत्तर में स्थित म्यांमार के कोको द्वीपसमूह पर एक सैन्य सुविधा का निर्माण किया है।
जेलिफ़िश ब्लूम्स
हाल ही में, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम समुद्र तट पर जहरीली जेलीफ़िश के प्रस्फुटन (Jellyfish Bloom) की घटना देखी गई थी। जेलीफ़िश की इस प्रजाति का नाम पेलागिया नोक्टिलुका (Pelagia noctiluca) है।
पेलागिया नोक्टिलुका के बारे में
- यह एक विषैली जेलीफ़िश प्रजाति है, जिसे माउव स्टिंगर या पर्पल-स्ट्रिप्ड जेलीफ़िश के रूप में भी जाना जाता है।
- अन्य जेलीफ़िश प्रजातियों के विपरीत इसमें न केवल टेंटिकल्स (Tentacles) पर बल्कि बेल (Bell) पर भी डंक होते हैं। इसका डंक दर्दनाक होता है और जानलेवा हो सकता है। इसकी डंक से दस्त, अत्यधिक दर्द, उल्टी एवं एनाफिलेक्टिक शॉक जैसी बीमारी का कारण हो सकती है।
- एनाफिलेक्टिक शॉक एक गंभीर एलर्जी समस्या है जो तेजी से विकसित होकर मृत्यु का कारण बन सकती है।
- इनमें जैव-प्रदीप्ति (Bioluminescence) का भी गुण होता हैं अर्थात ये अंधकार में प्रकाश उत्पन्न करने की क्षमता रखती हैं।
- ये जेलीफ़िश सामान्यतः उष्णकटिबंधीय एवं उच्च तापमान वाले समुद्री क्षेत्रों में पायी जाती हैं हालाँकि, यह भारत के पूर्वी तट पर दुर्लभ रूप से मिलती है।
जेलिफ़िश ब्लूम्स (प्रस्फुटन)
जेलिफ़िश ब्लूम्स की घटना तब होती है जब प्रजातियों की संख्या में कम समय में ही नाटकीय रूप से अत्यधिक वृद्धि हो जाती है। प्राय: इसका कारण उच्च प्रजनन दर होता है। समुद्री तापमान में वृद्धि के परिणामस्वरूप जेलीफ़िश ब्लूम्स की घटनाएं बार-बार होती हैं।
|
जेलिफ़िश ब्लूम्स का प्रभाव
- विषैली जेलिफ़िश के प्रस्फुटन से मत्स्यन उद्योग को बड़े पैमाने पर नुकसान होता है और पर्यटन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।
- हाल ही में, थाईलैंड के फुकेत में पेलागिया नोक्टिलुका के प्रस्फुटन के बाद सुरक्षा चेतावनी जारी की गई थी।
वैम्पायरवीड
- क्या है : राइस वैम्पायरवीड अफ्रीका में चावल पर उगने वाला एक विशिष्ट (Facultative) परजीवी खरपतवार है।
- वैज्ञानिक नाम : रम्फिकारपा फिस्टुलोसा (Rhamphicarpa fistulosa)
- भौगोलिक वितरण :
- अफ्रीका के कम-से-कम 35 देशों में पाया जाता है जिनमें से 28 देशों में वर्षा आधारित तराई वाले धान के क्षेत्र हैं।
- इस कृषि वातावरण में यह परजीवी एक गंभीर समस्या के रूप में उभर सकता है।
- उच्चतम अनुमानित संक्रमण दर वाले देश : गाम्बिया, सेनेगल, बुर्किना फासो, टोगो के साथ-साथ मॉरिटानिया, गिनी-बिसाऊ, बेनिन, मलावी व तंजानिया
- प्रभाव : धान, ज्वार एवं मक्का सहित संभावित रूप से अन्य अनाज फसलों पर नकारात्मक प्रभाव
- इस खरपतवार से अफ़्रीका में चावल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
रोकथाम के उपाय
- जल्दी बुआई से इसके संक्रमण में कमी।
- नेरिका-एल-40 एवं नेरिका-एल-31 धान की किस्में आर. फिस्टुलोसा संक्रमित परिस्थितियों में प्रतिरोधी एवं उच्च उपज देने वाली मानी जाती हैं।
ट्री एम्बुलेंस
- क्या है : नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) द्वारा 'ट्री एम्बुलेंस' की शुरुआत
- उद्देश्य : नई दिल्ली क्षेत्र में हरियाली संरक्षण एवं वृद्धि करना
- उपयोग : बीमारियों, कीटों व दीमक आदि से ग्रस्त वृक्षों के इलाज में
- इसमें पेड़ों के खोखले तने को सर्जरी एवं उपचार के माध्यम से नया जीवन प्रदान करना भी शामिल है।
- विशेषता : सी.एन.जी.-आधारित ट्री एम्बुलेंस 750 लीटर और 250 लीटर भंडारण क्षमता वाले दो पानी के टैंक व जेटिंग नली के साथ एक उच्च दबाव पंप से सुसज्जित
- इसमें कवकनाशी और कीटनाशक आदि उपकरण ले जाने की भी व्यवस्था होगी।
गरुड़न पर्व
- केरल के विभिन्न भागों में गरुड़न पर्व का आयोजन किया गया। यह केरल के मध्य भाग में लोकप्रिय एक आनुष्ठानिक कला है।
- विशेष रूप से कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम व इडुक्की जिलों में भद्रकाली मंदिरों में इसका आयोजन किया जाता है।
- एक मिथक के अनुसार देवी काली द्वारा युद्ध में राक्षस राजा दारिका के वध के बाद भगवान विष्णु ने देवी काली की प्यास बुझाने के लिए गरुड़ को भेजा था।
- ‘गरुड़’ भगवान विष्णु की सवारी है।
- यह अनुष्ठान देवी काली को उनके भक्तों द्वारा भेंट के रूप में आयोजित किया जाता है।
- इसमें पुरुष चेंडा, इलाथलम, कोम्बू इत्यादि जैसे पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की संगत में एक आनुष्ठानिक नृत्य करते हैं। इसके प्रदर्शन में 18 थलवट्टम (लयबद्ध पैटर्न) शामिल होते हैं।
- इसमें चेहरे के मेकअप के लिए केवल वेल्लामनायोला, पाचा, चुवप्पु व माशी जैसे प्राकृतिक रंगद्रव्य का उपयोग किया जाता है।
एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट
11 अप्रैल को जारी एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत की अर्थव्यवस्था के अगले दो वर्षों में मजबूत रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट के अनुमान
- ADB के अनुमान के अनुसार, देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि 2023-24 में 7.6% से कम होकर वर्ष 2024-25 में 7% हो सकती है
- यह वर्ष 2025-26 में सुधरकर 7.2% हो जाएगी।
- वित्त वर्ष 2024-25 में खुदरा मुद्रास्फीति 4.6% और वर्ष 2025-26 में 4.5% रहने की उम्मीद है।
- ADB का यह अनुमान रिज़र्व बैंक की मुद्रास्फीति मानक (2% से 6% के बीच) की सीमा के भीतर है।
- इस वर्ष कृषि उत्पादन बेहतर होने का अनुमान है जिससे भारत की उच्च खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 5.7% होने की उम्मीद है।
- इस वर्ष अनुमानित सामान्य मानसून से ग्रामीण खपत को पुनर्जीवित करने में भी मदद मिलेगी।
- अनियमित वर्षा के कारण कृषि क्षेत्र प्रभावित होने के कारण पिछले साल ग्रामीण खपत कम रही, जिसके परिणामस्वरूप महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत काम की अधिक मांग ने तनाव का संकेत दिया।
भारत के संबंध में पूर्वानुमान
विकास पूर्वानुमान
- भारत में आर्थिक विकास गतिविधियों के मजबूत रहने का अनुमान है क्योंकि बढ़ती खपत को पूरा करने के लिए निवेश में लगातार वृद्धि हो रही है।
- दक्षिण एशिया के सकल घरेलू उत्पाद में भारत की हिस्सेदारी 80% है। यह अभी भी सबसे तेजी से बढ़ने वाला उप-क्षेत्र है।
- ADB ने दक्षिण एशिया में इस वर्ष 6.3% और 2025 में 6.6% वृद्धि दर का अनुमान व्यक्त किया है।
मांग में सुधार
- भारत की वृद्धि सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की निवेश मांग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ उपभोक्ता मांग में धीरे-धीरे सुधार से प्रेरित है।
- यद्यपि इस वर्ष निर्यात अपेक्षाकृत कम रहने की आशंका है क्योंकि प्रमुख उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर धीमी है किंतु वर्ष 2025-26 में उनमें सुधार होगा।
निवेश प्रवाह अनुमान
- एशिया डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, सख्त वैश्विक वित्तीय स्थितियों के कारण निकट अवधि में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह कम रहने की संभावना है लेकिन उद्योग व बुनियादी ढांचे में उच्च निवेश के साथ वर्ष 2025-26 में इसमें तेजी आएगी।
आर्थिक विकास के लिए संभावित जोखिम
- भारत का आर्थिक दृष्टिकोण कीमत एवं वित्तीय बाजार स्थिरता पर निर्भर करता है जो उपभोक्ता व व्यावसायिक विश्वास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- ADB के अनुसार, भारत को कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे वैश्विक झटकों से नकारात्मक जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उच्च वैश्विक मुद्रास्फीति एवं सख्त वित्तीय स्थितियां पैदा होने की आशंका बनी हुई है।
- घरेलू पक्ष में मौसम की अनिश्चितता के कारण कृषि क्षेत्र में खराब प्रदर्शन का जोखिम है जो मांग के साथ-साथ मुद्रास्फीति को प्रभावित कर सकता है।
एशियाई विकास बैंक
- स्थापना : एक बहुपक्षीय विकास बैंक के रूप में 19 दिसंबर, 1966 को।
- मुख्यालय : मनीला (फिलीपींस)
- उदेश्य एवं कार्य : एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच आर्थिक विकास एवं सहयोग को बढ़ावा देना।
- सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करना।
- कुछ निजी क्षेत्र की परियोजनाओं के साथ-साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी को भी वित्तपोषण प्रदान करना।
- सदस्य : इसमें 68 सदस्य शामिल हैं - जिनमें से 49 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से और 19 बाहर से हैं।
- सदस्य संख्या : 68 सदस्य शामिल
- इनमें से 49 सदस्य एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र से और 19 सदस्य इसके बाहर से हैं।
- संचालन : बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा (जो ADB के सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं)
- मतदान प्रणाली : विश्व बैंक की तर्ज पर एक समान भारित मतदान प्रणाली
- अर्थात वोट सदस्यों की पूंजी भागीदारी के अनुपात में वितरित किए जाते हैं।
- प्रमुख शेयरधारक : जापान (15.6%) > अमेरिका (15.6%) > चीन (6.4%) > भारत (6.3%) > ऑस्ट्रेलिया (5.8%)
|