शॉर्ट न्यूज़ : 17 अप्रैल , 2024
अवंतिका वंदनपु - साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर
दुनिया के सबसे व्यस्त अड्डों की सूची
अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा - कुवैत के प्रधानमंत्री
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की प्रबंध निदेशक नियुक्त
नाइजीरिया - मेनिनजाइटिस के लिए नया 5-इन-1 टीका लगाने वाला पहला देश
उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काईवॉक ब्रिज
अवंतिका वंदनपु - साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर
- हाल ही में हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनपु को ‘साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- अवंतिका वंदनपु का संबंध भारत के हैदराबाद से है।
साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर
- यह पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाता है।
- यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय
- यह अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1636 में हुई थी।
- यह अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है।
- इसका नाम जॉन हार्वर्ड के नाम पर रखा गया।
- इसके द्वारा दिए जाने वाले अन्य पुरस्कार
दुनिया के सबसे व्यस्त अड्डों की सूची
- हाल ही में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) वर्ल्ड ने वर्ष 2023 के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची जारी की
- इसके अनुसार अमेरिका का अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है
- इस सूची में दस सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डों में से पांच अमेरिका के हैं।
- भारत का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, दिल्ली इस सूची में 10वें स्थान पर है
अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा - कुवैत के प्रधानमंत्री
- हाल ही में अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा को कुवैत का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
कुवैत
- कुवैत अरब प्रायद्वीप में स्थित एक देश है
- इसकी सीमा इराक और सऊदी अरब से लगती है।
- राजधानी – कुवैत सिटी
- मुद्रा - कुवैती दीनार
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की प्रबंध निदेशक नियुक्त
- हाल ही में IMF ने अगले 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को फिर से प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
- ये वर्ष 2019 से IMF में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर रही हैं
- प्रबंध निदेशक की नियुक्ति IMF के कार्यकारी बोर्ड द्वारा की जाती है, जो मतदान या सर्वसम्मति के माध्यम से प्रबंध निदेशक का चयन कर सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF)
- वर्ष 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के रूप में IMF की स्थापना की गई थी।
- इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰(अमेरिका) में है।
- वर्तमान में इसके 190 देश सदस्य हैं।
- भारत 27 दिसंबर, 1945 को IMF का सदस्य बना था।
- कार्य
- वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ाना
- वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाना आदि
IMF द्वारा जारी रिपोर्ट
- वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट
- वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक
प्रश्न - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की स्थापना किस वर्ष की गई ?
(a) वर्ष 1940
(b) वर्ष 1943
(c) वर्ष 1944
(d) वर्ष 1945
|
नाइजीरिया - मेनिनजाइटिस के लिए नया 5-इन-1 टीका लगाने वाला पहला देश
- हाल ही में नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस के विरुद्ध ‘Men5CV’ नामक टीका विकसित किया।
- यह टीका विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित है।
- यह मेनिंगोकोकस बैक्टीरिया के पांच उपभेदों से सुरक्षा प्रदान करता है।
- मेनिंगोकोकस बैक्टीरिया मेनिनजाइटिस का एक प्रमुख कारण है
- नाइजीरिया इस तरह का टीका विकसित करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
- मेनिनजाइटिस के पूर्ववर्ती टीके 1 से 4 उपभेदों को ही लक्षित करने में सक्षम थे।
मेनिनजाइटिस
-
- मेनिनजाइटिस एक संक्रमण है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को घेरने वाली झिल्लियों में सूजन का कारण बनता है।
- इन झिल्लियों को मेनिन्जेस कहा जाता है।
- मेनिनजाइटिस विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवियों के कारण हो सकता है।
- बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस, मैनिंजाइटिस का सबसे खतरनाक प्रकार है
- इससे बचाव का प्रभावी उपाय टीकाकरण है।
- भारत में मेनिंगोकोकल ACWY वैक्सीन उपलब्ध है।
- यह 4 तरह के मेनिंगोकोकस Serotypes से बचाने में मदद करती है।
नाइजीरिया
-
- यह पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है।
- इसकी सीमा नाइजर, चाड, कैमरून और बेनिन से लगती है
- राजधानी – अबुजा
- मुद्रा – नायरा
उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काईवॉक ब्रिज
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के तुलसी झरना में उत्तर प्रदेश के पहले ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का निर्माण किया गया है।
- तुलसी झरने को पहले शबरी जल प्रपात के नाम से जाना जाता था।
- चित्रकूट के गोस्वामी तुलसीदास का जन्म स्थान होने के कारण वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार ने शबरी जल प्रपात का नाम बदलकर तुलसी जल प्रपात कर दिया
- इस स्काईवॉक ब्रिज का निर्माण वन और पर्यटन विभाग ने पवनसूट कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर किया है।
- यह भगवान राम के धनुष और तीर की तरह दिखाई देता है
- इस ब्रिज को 500 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर की भार क्षमता को सहन करने के लिए बनाया गया है
- भारत में अन्य स्काईवॉक
- भारत के पहले ग्लास स्काईवॉक का निर्माण सिक्किम में किया गया था
- बिहार के राजगीर जिले में ग्लास ब्रिज और केरल में वायनाड ग्लास ब्रिज भारत में अन्य स्काईवॉक हैं