शॉर्ट न्यूज़ : 19 मार्च , 2024
सखी (SAKHI) ऐप
भारत और अमेरिका के बीच त्रि-सेवा अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ 24'
व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार बने रूस के राष्ट्रपति
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब
वैश्विक आध्यात्मिकता सम्मेलन
सखी (SAKHI) ऐप
- इसे विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित किया गया है
- इसका पूरा नाम Space-borne Assistant and Knowledge Hub for Crew Interaction है।
- यह गगनयान अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए -
- नॉलेज हब के रूप में कार्य करेगा।
- अंतरिक्ष यात्री वॉयस रिकॉर्ड, टेक्स्ट और चित्रों सहित कई प्रारूपों में मिशन पर संवाद बनाए रख सकते हैं।
- उन्हें पृथ्वी पर स्थित सेंटर से जुड़े रहने में मदद करेगा।
- उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगा।
- उनके आहार और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखेगा
गगनयान अंतरिक्ष मिशन
- यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
- इसका उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने के लिए स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन करना है।
- इस मिशन के तहत 3 लोगों के दल को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
- इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 300-400 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा।
- इसके बाद इस अंतरिक्ष यान को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।
- इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा वर्ष 2025 में लॉन्च किए जाने की योजना है।
भारत और अमेरिका के बीच त्रि-सेवा अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ 24'
- भारत और अमेरिका के बीच 18 से 31 मार्च 2024 तक त्रि-सेवा अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ 24' का आयोजन किया जायेगा
- टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास का पहली बार आयोजन वर्ष 2019 में हुआ था।
- इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों के संचालन के लिए सहयोग विकसित करना है
- इस युद्धाभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया जायेगा।
1.हार्बर चरण (18 मार्च - 25 मार्च):
- इस चरण में दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच प्रशिक्षण दौरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम शामिल है।
2.समुद्री चरण (25 मार्च – 31 मार्च):
इस चरण में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों का सञ्चालन किया जायेगा
व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार बने रूस के राष्ट्रपति
- रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर से राष्ट्रपति चुना गया
- पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे।
- इससे पहले ये वर्ष 2000, वर्ष 2004, वर्ष 2012 और वर्ष 2018 में राष्ट्रपति के रूप में चयनित हुए थे।
- पुतिन वर्ष 1999-2000 तक तथा वर्ष 2008-2012 तक रूस के प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
रूस
- रूस के सीमावर्ती देश- जॉर्जिया, अजरबैजान, कजाकिस्तान, मंगोलिया, चीन, उत्तर कोरिया, बेलारूस, यूक्रेन, लातविया, एस्टोनिया, फ़िनलैंड और नॉर्वे
- राजधानी- मास्को
- मुद्रा- रूसी रूबल
- रूस की संसद का नाम फेडरलनो सोब्रानी है
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया।
- फाइनल मुकाबले का आयोजन नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया गया था
- सोफी मोलीन्यूक्स को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
- यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण था
- इसके पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2023 में किया गया था
- पहले संस्करण की विजेता मुंबई इंडियंस थी
अन्य पुरस्कार
- सीजन में सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप - श्रेयांका पाटिल
- सीजन में सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप - एलिस पेरी
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन - दीप्ति शर्मा
वैश्विक आध्यात्मिकता सम्मेलन
- वैश्विक आध्यात्मिकता सम्मेलन का आयोजन 14 मार्च से 17 मार्च 2024 तक हैदराबाद में हुआ।
- इसका आयोजन हैदराबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र, कान्हा शांति वनम में किया गया था
- इसका आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, रामकृष्ण मिशन, माता अमृतानंदमयी मठ, परमार्थ निकेतन आदि संगठनों की मदद से किया।
- इसमें सभी धर्मों के आध्यात्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया।
- इन्होंने धर्म, आध्यात्मिकता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
- इस सम्मेलन का विषय 'आंतरिक शांति से विश्व शांति' था।
- इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं
प्रश्न – हाल ही में वैश्विक आध्यात्मिकता सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया
(a) हैदराबाद
(b) वाराणसी
(c) अयोध्या
(d) प्रयागराज
|