New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 20 अगस्त, 2022

शॉर्ट न्यूज़: 20 अगस्त, 2022


युआन वांग 5

 डाई अमोनियम फॉस्फेट


युआन वांग 5

चर्चा में क्यों  

16 अगस्त को चीन का जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’ (Yuan Wang 5) श्रीलंका के दक्षिण में स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुँचा। विदित है कि भारत ने 15 अगस्त को ही श्रीलंका को डोर्नियर 228 समुद्री निगरानी विमान उपहार में दिया था।

प्रमुख बिंदु 

  • चीन के अनुसार युआन वांग 5 एक अनुसंधान एवं सर्वेक्षण पोत है, जिसे वर्ष 2007 में बनाया गया था। इसकी क्षमता 11,000 टन है।
  • यह अत्याधुनिक पोत उपग्रह, रॉकेट और अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) को ट्रैक करने में सक्षम है। इस पोत की ट्रैकिंग रेंज 750 किमी. तक विस्तृत है।
  • हंबनटोटा बंदरगाह कोलंबो से लगभग 250 किमी दूर स्थित है। इसे चीनी ऋण द्वारा निर्मित किया गया था।
  • कर्ज वापस चुकाने में असमर्थ श्रीलंका ने वर्ष 2017 में इसे 99 वर्ष के पट्टे पर चीन को सौंप दिया गया था। श्रीलंका के कुल विदेशी ऋण में चीनी ऋण का हिस्सा लगभग 10% है।

भारत की सुरक्षा एवं आर्थिक चिंताएँ

  • इस पोत में समुद्र तल की मैपिंग करने की क्षमता है, जो चीनी नौसेना का पनडुब्बी रोधी अभियान का एक हिस्सा है। साथ ही, यह हिंद महासागर क्षेत्र के उत्तर-पश्चिमी भाग में उपग्रह अनुसंधान कर सकता है।
  • यह पोत अपने डॉकिंग पॉइंट से केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बंदरगाहों की निगरानी कर सकता है। कोच्चि, विशाखापट्टनम और कारवार में भारतीय नौसेना के ठिकाने भी इसके दायरे में हैं।
  • उल्लेखनीय है कि चीन दो पनडुब्बियों के बदले बांग्लादेश (बंगाल की खाड़ी) में पहले ही एक पनडुब्बी बेस स्थापित कर चुका है। चीन ने म्यांमार को भी एक पुरानी पनडुब्बी दी है।
  • अरब सागर की तरफ चीन पाकिस्तान को आठ पनडुब्बियां मुहैया करा रहा है। इन कारकों से हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के प्रभाव में वृद्धि होगी।
  • चीन द्वारा एशिया और यूरोप के बीच शिपिंग मार्गों को अवरुद्ध करने के लिये भी हंबनटोटा का उपयोग किया जा सकता है।

 डाई अमोनियम फॉस्फेट

चर्चा में क्यों

हाल ही में, भारत की अग्रणी फॉस्फेटिक उर्वरक कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड ने सेनेगल की रॉक फॉस्फेट खनन कंपनी में 45% इक्विटी शेयर के अधिग्रहण को औपचारिक रूप प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • भारत को फॉस्फोरिक अम्ल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता देशों में से सेनेगल एक है। 
  • संबंधित खनिज का खनन कार्य सेनेगल में किया जाएगा और डाई अमोनियम फॉस्फेट (DAP) का उत्पादन भारत में किया जाएगा। साथ ही, नाइट्रोजन-फॉस्फोरस-पोटेशियम (NPK) का भी उत्पादन किया जाएगा।
  • सरकार देश की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिये आपूर्ति सुरक्षा लक्ष्यों में निवेश को सक्षम करने के उद्देश्य से उद्योगों के साथ साझेदारी कर रही है।

डाई अमोनियम फॉस्फेट

  • यह दुनिया का सबसे व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला फास्फोरस उर्वरक है जिसमें 18% नाइट्रोजन भी होता है।
  • डी.ए.पी. में मौजूद अमोनियम नाइट्रोजन का एक उत्कृष्ट स्रोत है।
  • विश्व में भारत डी.ए.पी. का सबसे बड़ा कृषि उपभोक्ता देश है। अन्य प्रमुख उपभोक्ता देशों में अमेरिका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल हैं।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR