शॉर्ट न्यूज़ : 20 मार्च , 2024
प्रभा वर्मा को सरस्वती सम्मान
मौसुमी चक्रवर्ती ऑल इंडिया रेडियो की महानिदेशक नियुक्त
शीतल देवी - राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन
अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र
प्रभा वर्मा को सरस्वती सम्मान
- प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया
- इन्हें यह पुरस्कार उपन्यास “रौद्र सात्विकम” के लिए दिया गया
- इस उपन्यास को वर्ष 2022 में प्रकाशित किया गया था।
प्रभा वर्मा
- इनका जन्म वर्ष 1959 में तिरुवल्ला, केरल में हुआ था।
- यह अंग्रेजी और मलयालम भाषा के कवि और उपन्यासकार हैं।
- प्रमुख पुस्तकें - “ सौपर्णिका, अर्कपूर्णिमा, श्यामा माधवम, चंदना नाज़ी, आर्द्रम, और कनाल चिलम्बु आदि।
सरस्वती सम्मान:-
- यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी।
- यह प्रति वर्ष किसी भारतीय नागरिक को उसके द्वारा किसी भारतीय भाषा में लिखी गई साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है।
- इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और ₹ 15 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
केके बिड़ला फाउंडेशन
- केके बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1991 में प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला द्वारा की गई थी।
- इसका उद्देश्य भारतीय साहित्य को बढ़ावा देना है।
इस फाउन्डेशन द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार
- सरस्वती सम्मान (15 लाख रुपये) :- किसी भी भारतीय भाषा में गद्य/पद्य रचना के लिए
- व्यास सम्मान (4 लाख रूपये):- हिन्दी भाषा में गद्य/पद्य रचना के लिए
- बिहारी पुरस्कार ( 2.5 लाख रूपये):- हिन्दी/राजस्थानी में गद्य/पद्य रचना के लिए ( केवल राजस्थान के मूल निवासी लेखक के लिए )
- शंकर पुरस्कार (1.5 लाख रूपये) :- भारतीय दर्शन, संस्कृति या कला पर हिन्दी भाषा में रचना के लिए
- वाचस्पति पुरस्कार (1 लाख रूपये) :- संस्कृत में किसी भी रचना के लिए
- घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार (1.5 लाख): - 50 वर्ष या इससे कम आयु के वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए
मौसुमी चक्रवर्ती ऑल इंडिया रेडियो की महानिदेशक नियुक्त
- हाल ही में मौसुमी चक्रवर्ती को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- ये महानिदेशक के रूप में वसुधा गुप्ता का स्थान लेंगी।
- मौसुमी चक्रवर्ती 1991 बैच की भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी हैं।
ऑल इंडिया रेडियो (AIR)
- वर्ष 1927 में, केन्द्रीय स्तर पर प्रसारण सेवा के लिए इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) की स्थापना की गई।
- राज्यस्तरीय प्रसारण सेवा के लिए वर्ष 1930 में, इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (ISBS) की स्थापना की गई।
- वर्ष 1936 में, ISBS का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) कर दिया गया।
- यह भारत का राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो प्रसारक है।
- इसका संचालन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जाता है ।
- वर्तमान में, ऑल इंडिया रेडियो के पास 262 से अधिक रेडियो स्टेशनों का नेटवर्क है
- यह भारत के 92% क्षेत्र के साथ लगभग पूरी आबादी को कवर करता है।
- यह 23 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारण करता है।
- इसका एक विदेश सेवा प्रभाग भी है, यह 11 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओं में प्रसारण करता है, जो 100 से अधिक देशों तक पहुंचता है।
- वर्ष 1957 से इसे आकाशवाणी के नाम से जाना जाता है
शीतल देवी - राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन
- हाल ही में भारत के चुनाव आयोग ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन घोषित किया है
शीतल देवी
- इनका जन्म वर्ष 2007 में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुआ था।
- इन्होंने एशियाई पैरा गेम्स-वर्ष 2022 में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त किये थे
- इन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है
चुनाव आयोग
- इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।
- यह एक संवैधानिक संस्था है, जो देश में चुनावों को संपन्न कराती है।
- संविधान के अनुच्छेद 324 से लेकर 329 तक चुनाव आयोग के बारे में प्रावधान किया गया है।
- संविधान के अनुच्छेद-324 में चुनाव आयोग की स्थापना का प्रावधान है।
अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र
- मिशन पाम ऑयल के तहत अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र शुरू हो गया है।
- यह संयंत्र अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में रोइंग में स्थापित किया गया है।
- इसकी स्थापना 3एफ ऑयल पाम कंपनी ने की है।
- यह एक अत्याधुनिक ऑयल पाम संयंत्र है।
- इसमें पाम ऑयल प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग दोनों की सुविधा उपलब्ध है।
- यह एक शून्य अपशिष्ट संयंत्र है।
- इसमें अपशिष्ट आधारित बिजली संयंत्र भी बनाया गया है।
पाम ऑयल
- यह एक खाद्य वनस्पति तेल है, जो ताड़ के पेड़ के फल प्राप्त होता है
- इसका वैज्ञानिक नाम एलाइस गिनेंसिस है।
- ताड़ एक नम उष्णकटिबंधीय फसल है
- इसकी खेती के लिए 22-24 डिग्री सेल्सियस तापमान तथा प्रति दिन कम से कम 5-6 घंटे तेज धूप और 80% आर्द्रता की आवश्यकता होती है।
- भारत में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, नागालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश में पाम तेल का उत्पादन किया जाता है।
खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम
- आरंभ – वर्ष 2021
- अवधि – वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक
- नोडल मंत्रालय - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
इसका उद्देश्य पाम तेल के क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि कर खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भरता को कम करना है।
प्रश्न - हाल ही में किस राज्य में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र स्थापित किया गया ?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) असम
(c) तमिलनाडु
(d) कर्नाटक
|