शॉर्ट न्यूज़ : 22 मार्च , 2024
शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम, 2024
आलोचक निशान्त को वर्ष 2023 के लिए 29वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रबोवो सुबिआंतो बने इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति
शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम, 2024
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन 19 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में किया गया।
- इसका उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना तथा रोज़गार उत्पन्न करना है।
- यह आयोजन सहयोग तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने व SCO देशों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित है।
- इसमें SCO सदस्य देशों में स्टार्टअप के लिए नोडल एजेंसियां, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनयिक शामिल होते हैं।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO)
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
- इसका गठन जून 2001 में शंघाई(चीन) में किया गया था।
- SCO के गठन से पहले शंघाई फाइव नाम का एक संगठन था।
- कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस और ताजिकिस्तान शंघाई फाइव के सदस्य थे।
- वर्ष 2001 में उज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद शंघाई फाइव का नाम बदलकर शंघाई सहयोग संगठन कर दिया गया।
- 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इस संगठन का सदस्य बनाया गया।
- वर्ष 2021 में ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
- रूसी तथा मंडारिन SCO की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
- SCO की अध्यक्षता सदस्य देशों द्वारा रोटेशन के आधार पर एक-एक वर्ष के लिए की जाती है।
- यह संगठन दुनिया की लगभग 42% आबादी, 22% भूमि क्षेत्र और 20% सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करता है।
आलोचक निशान्त को वर्ष 2023 के लिए 29वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान
- कवि और आलोचक निशान्त को वर्ष 2023 के लिए 29वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान दिया गया है।
- इन्हें यह सम्मान आलोचना पुस्तक 'कविता पाठ आलोचना' के लिए दिया गया
- निशान्त का जन्म लालगंज, बस्ती (उ. प्र.) में हुआ था।
डॉ. देवीशंकर अवस्थी सम्मान
- डा. देवीशंकर अवस्थी हिंदी साहित्य के प्रख्यात आलोचक थे।
- उनकी स्मृति में पिछले यह सम्मान प्रतिवर्ष 45 वर्ष तक के किसी युवा आलोचक को दिया जाता है।
- किसी आलोचक को यह सम्मान हिंदी आलोचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार देने की घोषणा वर्ष 2021 में भूटान के 114वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की गई थी।
ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो पुरस्कार
- इसकी स्थापना 7 नवंबर, 2008 की गई थी।
- यह भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
- इस पुरस्कार को "नगदग पेल जी खोरलो" के नाम से भी जाना जाता है।
- यह पुरस्कार भूटान और वहाँ के लोगों की सेवा करने हेतु दिया जाता है।
भूटान
- भूटान, भारत का पड़ोसी देश है
- इसकी सीमा भारत और चीन से लगती है
- राजधानी - थिम्फू
- मुद्रा - नगुल्ट्रम
- प्रधानमंत्री - शेरिंग टोबगे
प्रबोवो सुबिआंतो बने इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति
- इंडोनेशिया में हाल ही में हुए चुनाव में प्रबोवो सुबिआंतो को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है
- राष्ट्रपति के रूप में ये जोको विडोडो का स्थान लेंगे
- प्रबोवो सुबिआंतो पहले इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री रह चुके हैं
इंडोनेशिया
- इसकी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ लगती है
- राजधानी – जकार्ता
- आधिकारिक भाषा - इंडोनेशियाई
- मुद्रा – इंडोनेशियाई रुपिया
प्रश्न - शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया गया ?
(a) मुंबई
(b) चेन्नई
(c) हैदराबाद
(d) नई दिल्ली
|