शॉर्ट न्यूज़ : 23 मार्च , 2024
एम.वी.राव इंडियन बैंक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
IMT ट्रायलैट युद्धाभ्यास- 2024
ऑपरेशन इंद्रावती
नवीन जिंदल - भारतीय इस्पात संघ के नए अध्यक्ष
एम.वी.राव इंडियन बैंक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
- हाल ही में एम.वी.राव को वर्ष 2023-24 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में एम.वी. राव, अतुल कुमार गोयल का स्थान लेंगे
इंडियन बैंक एसोसिएशन
- इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) भारत में कार्यरत बैंकों और वित्तीय संस्थानों का एक स्वैच्छिक संघ है।
- गठन - 26 सितंबर 1946
- मुख्यालय - मुंबई
- उद्देश्य – भारतीय बैंकिंग उद्योग के हितों को बढ़ावा देना और समन्वय करना
- सदस्य –
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
- निजी क्षेत्र के बैंक
- सहकारी समितियां
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान
- विदेशी बैंक
- केवल वे विदेशी बैंक इसके सदस्य होंगे जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दिए गए लाइसेंस के अनुसार एक शाखा के माध्यम से भारत में बैंकिंग कारोबार कर रहे हैं।
IMT ट्रायलैट युद्धाभ्यास- 2024
- यह त्रिपक्षीय संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास भारत- मोजाम्बिक- तंजानिया (IMT) के मध्य 21-29 मार्च 2024 तक आयोजित किया जायेगा।
- यह IMT ट्रायलैट युद्धाभ्यास का दूसरा संस्करण है।
- इसे दो चरणों में आयोजित किया जायेगा –
-
- बंदरगाह चरण
- समुद्री चरण
बंदरगाह चरण:
- इसका आयोजन 21-24 मार्च तक किया जायेगा
- इसमें क्षति नियंत्रण, अग्निशमन, खोज और जब्ती प्रक्रियाओं, चिकित्सा, निकासी जैसी संयुक्त बंदरगाह प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
समुद्री चरण :
- इसका आयोजन 24-27 मार्च 2024 तक किया जायेगा
- इसमें असममित खतरों का मुकाबला करने, नाव संचालन, युद्धाभ्यास और फायरिंग अभ्यास के व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया
ऑपरेशन इंद्रावती
- हाल ही में भारत सरकार ने हैती में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपेरशन इंद्रावती प्रारंभ किया है।
- 21 मार्च, 2024 को इस ऑपरेशन के तहत 12 भारतीयों को हैती से सुरक्षित निकाला गया है।
हैती
- अवस्थिति : (कैरिबियन सागर) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
- सीमावर्ती देश- डोमिनिकन रिपब्लिक
- राजधानी : पोर्ट-ओ-प्रिंस
- मुद्रा : हैतीन गोउरदे
नवीन जिंदल - भारतीय इस्पात संघ के नए अध्यक्ष
- हाल ही में नवीन जिंदल को भारतीय इस्पात संघ का अध्यक्ष चुना गया।
- नवीन जिंदल औद्योगिक समूह जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं।
- ये वर्ष 2004 और 2009 में हरियाणा के कुरूक्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हो चुके हैं
इंडियन स्टील एसोसिएशन
- यह भारत की स्टील उत्पादक कंपनियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष निकाय है
- स्थापना - वर्ष 2014
- मुख्यालय - नई दिल्ली
- कार्य - भारतीय इस्पात उद्योग का संरक्षण करना
भारत में इस्पात उद्योग
- भारत के पहले आधुनिक इस्पात संयंत्र (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) की स्थापना जमशेदजी नुसरवानजी टाटा द्वारा वर्ष 1907 में जमशेदपुर, झारखंड में की गयी
- भारत, चीन के बाद कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
- भारत स्पंज आयरन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
- भारत तैयार इस्पात का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
प्रश्न - इंडियन स्टील एसोसिएशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
(a) जमशेदपुर
(b) नई दिल्ली
(c) हैदराबाद
(d) कोलकाता
|