New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 23 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 23 फरवरी , 2024


अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन, 2024

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन प्लांट

उत्तर प्रदेश का पहला 'कछुआ संरक्षण रिजर्व' 

किरू हाईड्रो प्रोजेक्ट


अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन, 2024

  • हाल ही में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन का आयोजन सैन्य अभ्यास मिलन 2024 के एक भाग के रूप में किया जा रहा है 
  • यह सम्मेलन वैश्विक समुद्री समुदाय के समक्ष आने वाली चुनौतियों को हल करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में कार्य करता  है।
  • यह सम्मलेन मुख्य रूप से आर्थिक विकास, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, जलवायु परिवर्तन शमन, नीली अर्थव्यवस्था पहल और समुद्र आधारित बुनियादी ढांचे के सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है।
  • थीम-  "महासागरों में साझेदार: सहयोग, तालमेल, विकास," पर विभिन्न प्रस्तुतियों और चर्चाओं की एक शानदार श्रृंखला पेश की गई।

मिलन (MILAN) नौसेना अभ्यास

  • मिलन एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है
  • इसके 12वें संस्करण का आयोजन 19 फरवरी से 27 फरवरी तक विशाखापत्तनम में किया जा रहा है 
  • इसमें 50 से अधिक देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं 

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

  • 21 फरवरी 2024,को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन 21 फरवरी से 25 फरवरी,2024 तक किया जायेगा।
  • स्नो लेपर्ड को इन खेलों के शुभंकर के रूप में चुना गया है।
  • इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
  • इसमें स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग और स्नो पर्वतारोहण जैसे शीतकालीन खेल शामिल हैं।
  • यह खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा भाग है
  • इस प्रतियोगिता के पहले भाग का आयोजन लेह में 2-6 फरवरी 2024 तक किया गया था

भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन प्लांट

  • NTPC ग्रीन एनर्जी ने भारत के सबसे बड़े ‘ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन प्लांट’ की स्थापना के लिए आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया है।
  • इस प्लांट का निर्माण आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के पुदीमदका में किया जाएगा।
  • इस प्लांट के द्वारा प्रतिदिन 1,200 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जायेगा।
  • इस प्लांट का लक्ष्य नई ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए एक विश्व- स्तरीय इकोसिस्टम का निर्माण करना है। 
  • इनमें इलेक्ट्रोलाइजर और ईंधन सेल विनिर्माण, संबंधित सहायक उद्योग परीक्षण सुविधाएं, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया व हरित मेथनॉल का उत्पादन और निर्यात शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश का पहला 'कछुआ संरक्षण रिजर्व' 

  • उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा गोंडा जिले में सरजू नदी पर उत्तर प्रदेश के पहले कछुआ संरक्षण रिजर्व की स्थापना की जायेगी 
  • सरजू नदी, घाघरा की सहायक नदी है
  • यह भारत की एकमात्र नदी है जहाँ कछुओं की नौ प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • इनमें से आठ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची – 1 में सूचीबद्ध हैं।

घाघरा नदी

  • उद्गम - तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है
  • यह बलिया और छपरा के बीच गंगा नदी में मिल जाती है
  • सहायक नदियाँ- कुवाना, राप्ती और छोटी गंडक

किरू हाईड्रो प्रोजेक्ट

हाल ही में किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में  सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और दफ्तर पर छापेमारी की है

किरू हाईड्रो प्रोजेक्ट 

  • यह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही एक रन- ऑफ-द-रिवर योजना है। 
  • इसकी आधारशिला वर्ष 2019 में रखी गई थी, इसके वर्ष 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.
  • इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राज्य के दूर-दराज के इलाकों में बिजली की पहुंच आसान होगी.
  • इस परियोजना का विकास चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स द्वारा किया जा रहा है।
  • इसमें नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन की भागीदारी 49%, जम्मू और कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की भागीदारी 49% और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन की भागीदारी 2% है।

चिनाब नदी

  • उद्गम - हिमाचल प्रदेश के लाहुल एवं स्पीति ज़िले में बारालाचा-ला दर्रे के पास
  • यह दो नदियों चंद्र एवं भागा के संगम से बनती है।
  • पाकिस्तान में यह सतलज नदी में मिल जाती है।
  • महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ -
    • रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 
    • सलाल बाँध
    • दुलहस्ती हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट
    • पाकल दुल बाँध

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR