New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 26 फरवरी , 2023

शॉर्ट न्यूज़ : 26 फरवरी , 2023


विनायक दामोदर सावरकर


विनायक दामोदर सावरकर

जन्म

28 मई, 1883

मृत्यु 

26 फरवरी, 1966

माता

राधाबाई

पिता

दामोदर पन्त सावरकर

साहित्य

'द हिस्ट्री ऑफ द वार ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस, हिंदुत्व: हिंदू कौन है

vinayak-damodar-savarkar

  • विनायक सावरकर का जन्म महाराष्ट्र (बॉम्बे प्रेसिडेन्सी) में नासिक के निकट भागुर गाँव में हुआ था। 
  • उन्होंने फर्ग्यूसन कॉलेज, पुणे में अध्ययन किया, वह बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और बिपिन चंद्र पाल जैसे नेताओं से प्रेरित थे।
  • सावरकर एक कट्टर देशभक्त थे और कट्टरपंथी विचारों तथा आंदोलनों के प्रति आकर्षित थे। 
  • विनायक दामोदर सावरकर 20वीं शताब्दी के सबसे बड़े हिन्दूवादी थे। 
  • हिन्दू राष्ट्र की राजनीतिक विचारधारा को विकसित करने का श्रेय सावरकर को दिया जाता है। 
  • इन्होंने राष्ट्रीय और क्रांतिकारी विचारों को प्रसारित करने के लिए एक संगठन मित्र मेला को स्थापित किया।
  • वर्ष 1904 में विनायक दामोदर सावरकर तथा उनके भाई गणेश दामोदर सावरकर द्वारा अभिनव भारत सोसाइटी की स्थापना की गयी।
  • सावरकर, इंडिया हाउस और फ्री इंडिया सोसाइटी जैसे संगठनों से भी जुड़े थे।
  • 1937 में उन्हें हिन्दू महासभा का अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद 1938 में हिन्दू महासभा को राजनीतिक दल घोषित कर दिया गया।
  • सावरकर को 6 बार अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 
  • 1938 में इन्हें मराठी साहित्य सम्मेलन का भी अध्यक्ष चुना गया
  • उन्होंने राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी के प्रयोग की वकालत की तथा छुआछूत और जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR