New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 27 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 27 फरवरी , 2024


'सुदर्शन सेतु' पुल

सिक्किम का पहला रेलवे स्टेशन

दुबई में भारतीयों के लिए पांच वर्षीय वीजा

भारत टेक्स 2024

गर्भिनी-जीए2


'सुदर्शन सेतु' पुल

Sudarshan-Setu

  • हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के द्वारका जिले में अरब सागर पर 'सुदर्शन सेतु' पुल का उद्घाटन किया।
  • इसकी कुल लंबाई 2.32 किमी है 
  • यह भारत का सबसे लंबा केबल-आधारित पुल है
  • यह बेयट द्वारका द्वीप को गुजरात के द्वारका जिले में मुख्य भूमि ओखा से जोड़ता है।
  • इसे भगवद गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की छवियों से सजाया गया है।
  • इसमें फुटपाथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होती है।

बेयट द्वारका द्वीप

mogal-ma-temple

  • बेयट द्वीप गुजरात के द्वारका जिले में अरब सागर के तट पर एक द्वीप है।
  • ऐसा माना जाता है कि जब भगवान कृष्ण द्वारका के राजा थे तब यह उनका घर था 
  • इस द्वीप पर भगवान कृष्ण मंदिर का एक 500 साल पुराना है, जिसका  निर्माण वल्लभाचार्य ने करवाया था।

सिक्किम का पहला रेलवे स्टेशन

SivokRangpoRailwayProject

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन(रंगपो रेलवे स्टेशन) की आधारशिला रखी।
  • सिक्किम में अभी तक कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। 
  • इस रेलवे स्टेशन को ‘सिवोक-रंगपो रेलवे परियोजना’ के तहत बनाया जा रहा है। 

सिवोक-रंगपो रेलवे परियोजना

Sivok-Rangpo-Railway-Project

  • इस परियोजना की आधारशिला वर्ष 2009 में रखी गई थी।
  • यह पश्चिम बंगाल के सिवोक को सिक्किम के रंगपो से जोड़ती है  
  • इस रेलवे लाइन की अनुमानित लंबाई लगभग 45 किमी है
  • इसका 3.5 किमी हिस्सा सिक्किम में तथा 41.5 किमी पश्चिम बंगाल में है। 
  • 4. दुबई ने भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का बहु-प्रवेश वीजा शुरू किया।

दुबई में भारतीयों के लिए पांच वर्षीय वीजा

  • हाल ही में दुबई ने भारतीय पर्यटकों के लिए पांच साल का बहु-प्रवेश वीजा शुरू किया है।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना है।
  • यह नया वीज़ा पर्यटकों को कई बार दुबई में प्रवेश करने की अनुमति देता है। 
  • इस वीज़ा को रखने वाला पर्यटक शुरुआत में 90 दिनों तक और एक वर्ष में कुल 180 दिनों तक दुबई में रह सकता है।
  • यह वीज़ा आर्थिक सहयोग में वृद्धि करेगा, पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा।
  • दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरातों में से एक है।
  • यह संयुक्त अरब अमीरात का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है

भारत टेक्स 2024

bharat-tax

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'भारत टेक्स 2024' का उद्धाटन किया।
  • यह देश में आयोजित होने वाले वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है 
  • इसमें लगभग 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे 
  • यह आयोजन वस्त्र क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक वस्त्र महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा।
  • इसका आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी,2024 तक किया जायेगा।
  • इससे वस्त्र क्षेत्र में निवेश एवं व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत (फार्म) से लेकर विदेश (फॉरेन)पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है, जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है
  • यह विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित हथकरघा और हस्तशिल्प परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है।   
  • उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को इस आयोजन के लिए 'साझेदार राज्य' के रूप में नामित किया गया है।
  • गुजरात, तेलंगाना और मध्य प्रदेश इसमें 'सहायक भागीदार राज्य' के रूप में शामिल हुए हैं

गर्भिनी-जीए2

  • गर्भिनी-जीए2, भ्रूण की उम्र तय करने वाला स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है।
  • इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास और ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट (THSTI), फरीदाबाद के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है।
  • इसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) की पहल GARBH-Ini समूह के डेटा का उपयोग करके विकसित किया है।

कार्य

  • भ्रूण की सटीक उम्र का पता लगाना 
  • सटीक प्रसव तिथि निर्धारित करना 

स्वदेशी मॉडल विकसित करने की आवश्यकता

  • वर्तमान में भ्रूण की उम्र पश्चिमी देशों के लिए विकसित मॉडल का उपयोग करके निर्धारित की जाती है।
  • भारतीय आबादी में भ्रूण की वृद्धि में भिन्नता के कारण विदेशी मॉडल का प्रयोग करने से त्रुटि की आशंका बढ़ जाती है।
  • गर्भिनी-जीए2' मॉडल भारतीय आबादी के लिए भ्रूण की उम्र का सटीक अनुमान लगाता है, इससे त्रुटि लगभग तीन गुना कम हो जाती है।

प्रश्न - गर्भिनी-जीए2 का विकास किसके द्वारा किया गया है ?

(a) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई 

(b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 

(c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली 

(d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR