New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 28 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 28 फरवरी , 2024


फेलेटी टीओ- तुवालू के नए प्रधान मंत्री

चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय की स्थापना

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा गोला-बारूद और मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स

सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड

विश्व की पहली वैदिक घड़ी


फेलेटी टीओ- तुवालू के नए प्रधान मंत्री

Prime_Minister_of_Tuvalu

  • हाल ही में फेलेटी टीओ को तुवालू का प्रधान मंत्री नामित किया गया है।
  • फेलेटी टीओ इससे पहले तुवालू के अटॉर्नी जनरल थे

तुवालू 

tuvalu

funafuti

  • यह प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।
  • यह पॉलिनेशिया के अंतर्गत आता है 
  • राजधानी - फ़नाफुटी 
  • मुद्रा - तुवालुअन डॉलर

प्रश्न - विश्व की पहली वैदिक घड़ी की स्थापना किस शहर में की गयी ?

(a) उज्जैन 

(b) नासिक 

(c) भोपाल 

(d) अयोध्या


    चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय की स्थापना

    • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBSC) के क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय की स्थापना करने की घोषणा की
    • इसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य फिल्म निर्माताओं के लिए व्यवसाय करने को अधिक आसान बनाना है।
    • चंडीगढ़ में इस केंद्र के खुलने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के फिल्मकारों को विशेष लाभ मिलेगा।
    • वर्तमान में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBSC) के नौ क्षेत्रीय कार्यालय हैं –
      1. मुंबई
      2. कोलकाता
      3. चेन्नई
      4. बैंगलोर
      5. तिरुवनंतपुरम
      6. हैदराबाद
      7. नई दिल्ली
      8. कटक
      9. गुवाहाटी 

    केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड(CBSC)

    • यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है,
    • इसका गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में है।
    • CBSC द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही फिल्मों को भारत में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जा सकता है।

    दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा गोला-बारूद और मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स

    ammunition_and_missile_manufacturing

    • हाल ही में कानपुर (उत्तर प्रदेश) में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े गोला-बारूद और मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया।
    • इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने किया।
    • इसका निर्माण अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी द्वारा किया गया है।
    • इसमें काउंटर ड्रोन, खुफिया, निगरानी और रेकी टेक्नोलॉजी एवं साइबर रक्षा क्षेत्र में विकास पर कार्य किया जायेगा। 
    • यहां भारतीय सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की जरूरतों को पूरा करने वाले छोटे, मध्यम और बड़े कैलिबर गोला-बारूद का निर्माण भी किया जायेगा।

    सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड

    • ग्रेटर नोएडा में आयोजित साउथ एशियन ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य पर्यटन बोर्ड का पुरस्कार दिया गया है।
    • साउथ एशियन ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज, एक प्रमुख यात्रा प्रदर्शनी है।
    • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने इस प्रदर्शनी में प्रदेश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को प्रचारित किया।
    • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड को यह पुरस्कार राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार करने, पर्यटकों को अनुभव आधारित पर्यटन प्रदान करने तथा पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया।

    विश्व की पहली वैदिक घड़ी

    Vedi-clock

    • मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के जीवाजी वेधशाला परिसर में विश्व की पहली वैदिक घड़ी को स्थापित किया गया 
    • इस घड़ी में 48 मिनट का एक घंटा होता है।
    • यह एक सूर्य उदय से दूसरे सूर्य उदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी।
    • यह घड़ी 30 मुहूर्तों के साथ भारतीय मानक समय(IST) और ग्रीनविच मीन टाइम(GMT) का समय भी दिखाएगी।
    • इस घड़ी में उज्जैन शहर का तापमान, हवा की गति, नमी, हिंदू कैलेंडर के अनुरूप माह का नाम भी प्रदर्शित होगा। 

      जीवाजी वेधशाला

      vedhshala

      • इस वेधशाला का निर्माण मालवा के राजा महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने वर्ष 1719 में उज्जैन में कराया था। 
      • इसके पश्चात् इन्होने दिल्ली, जयपुर, मथुरा और वाराणसी में भी वेधशाला का निर्माण कराया था। 
      • उज्जैन से कर्क रेखा भी गुजरती है। 

      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR