New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 29 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 29 फरवरी , 2024


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पोषण उत्सव

देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका

ए एम खानविलकर - लोकपाल के नए अध्यक्ष

तमिलनाडु में इसरो के प्रक्षेपण परिसर का शिलान्यास


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

  • 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया  
  • विज्ञान दिवस 2024 की थीम - विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की याद में मनाया जाता है।
  • 28 फरवरी 1928 को सर सी वी रमन ने 'रमन प्रभाव' की खोज की थी 
  • इसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 28 फरवरी 1986 को पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

सर सीवी रमन 

CV-RAMAN

  • सर सीवी रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था।
  • वर्ष 1924 में भौतिकी में इनके योगदान को मान्यता देते हुए रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन ने सोसाइटी का फेलो चुना। 
  • वर्ष 1929 में रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन ने इन्हें नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया। 
  • वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक बने। 
  • वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 
  • वर्ष 1957 में इन्हें लेनिन शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया

पोषण उत्सव

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा 29 फरवरी को नई दिल्ली में पोषण उत्सव का आयोजन किया गया 
  • आयोजन का उद्देश्य - 
    • बच्चों में कुपोषण को कम करना
    • स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना 
  • इसमें बच्चों को उनके पसंदीदा कार्टून चरित्रों के माध्यम से कहानियां सुनाकर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ने का प्रयास किया जाता है 
  • इस कार्यक्रम के दौरान 'पोषण उत्सव पुस्तक' का विमोचन किया गया 
  • सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पोषण अभ्यासों को बढ़ावा देने के लिए यह पुस्तक दीनदयाल अनुसंधान संस्थान ने तैयार की है।
  • यह पुस्तक भोजन पर एक एटलस के रूप में डिजाइन की गई है 
  • इसका उद्देश्य प्राचीन पोषण परंपराओं को फिर से जीवित करना है।

देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका

hydrogen-fuel-cell-boat

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि(केरल) में भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन ईंधन सेल नौका का उद्घाटन किया।
  • इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया है। 
  • यह 24 मीटर लम्बी है और 50 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। 
  • इस नौका का परिचालन वाराणसी में गंगा नदी में किया जायेगा।
  • हरित हाइड्रोजन से चलने वाली यह नौका शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है और बिना शोर किए चलती है
  • यह भारत को वर्ष 2070 तक नेट जीरो एमिशन (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) का लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करेगी

ए एम खानविलकर - लोकपाल के नए अध्यक्ष

AM-Khanwilkar

  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए एम खानविलकर लोकपाल के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
  • यह लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष होंगे।
  • पिनाकी चंद्र घोष लोकपाल के पहले अध्यक्ष थे
  • लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतु राज अवस्थी को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया 
  • सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय तिर्की को गैर न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया 

लोकपाल

  • इसे लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की करने के लिए स्थापित किया गया।
  • इसके क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, संसद सदस्य, समूह A, B, C, D के अधिकारी तथा केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल हैं।

संरचना

  • लोकपाल में एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्य होते हैं 
  • 8 सदस्यों में से 4 न्यायिक सदस्य और 4 गैर न्यायिक सदस्य होते हैं 
  • इसमें सदस्यों की नियुक्ति चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • इस चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश या उसके द्वारा नामित कोई न्यायाधीश और एक प्रख्यात न्यायविद शामिल होता है।
  • लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक होता है।

तमिलनाडु में इसरो के प्रक्षेपण परिसर का शिलान्यास

Kulasekarapattinam

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रक्षेपण परिसर की आधारशिला रखी। 
  • कुलसेकरपट्टिनम, तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में स्थित है।
  • इसमें एक रडार स्टेशन, ग्राउंड नेटवर्क, रॉकेट का निर्माण, असेंबलिंग और लॉन्चिंग के लिए सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
  • यह प्रक्षेपण परिसर SSLV प्रकार के रॉकेटों को लॉन्च करने के लिए बनाया जा रहा है।
  • इस केंद्र से निजी क्षेत्र के रॉकेट भी लॉन्च किए जायेंगे
  • यहां से प्रतिवर्ष 24 रॉकेटों का प्रक्षेपण किया जा सकेगा 

प्रश्न - सर सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया गया ?

(a) भौतिकी 

(b) रसायनशास्त्र

(c) अर्थशास्त्र 

(d) चिकित्सा


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR