शॉर्ट न्यूज़ : 30 मार्च , 2024
असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में AFSPA 6 महीने बढ़ाया गया
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM)
भारतीय वायुसेना का अभ्यास गगन शक्ति-2024
सेनेगल के नए राष्ट्रपति - बसीरू डियोमाये फेय
असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में AFSPA 6 महीने बढ़ाया गया
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में सैन्य बल(बिशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है।
- यह इन राज्यों में 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक लागू रहेगा
- प्रभावित क्षेत्र -
- असम के चार जिले - तिनसुकिया,डिब्रूगढ़, चराईदेव और शिवसागर
- अरुणाचल प्रदेश - चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिका तथा नामसाई जिले के महादेवपुर और चौखम पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र
- नागालैंड के आठ जिले – दीमापुर, नीयूलैंड, चुमोकेदिमा, मोन, किफिरे, नोक्लाक, फेक और पेरेन
सैन्य बल (बिशेष शक्तियां) अधिनियम ?
- 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने के लिए ब्रिटिश सरकार (वायसराय लिनलिथगो) द्वारा सशस्त्र बल (बिशेष शक्तियां) अध्यादेश,1942 लाया गया
- इसी अध्यादेश की तर्ज पर, भारत सरकार ने वर्ष 1947 में बंगाल, असम और पूर्वी बंगाल में विभाजन के कारण उत्पन्न अशांति से निपटने के लिए चार अध्यादेश जारी किए थे।
- इन अध्यादेशों को बाद में सैन्य बल(बिशेष शक्तियां) अधिनियम, (AFSPA) 1958 के रूप में पारित किया गया
AFSPA के प्रमुख प्रावधान
- सशस्त्र बलों को अशांत क्षेत्रों में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की शक्ति
- सुरक्षा बलों को कानून तोड़ने वाले व्यक्ति को गोली मारने का अधिकार
- व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी जवाबदेही गोली चलाने वाले या गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारी की नहीं
- क्षेत्र में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगा सकते
- संदेह होने पर किसी भी स्थान की तलाशी लेने का अधिकार
- खतरा होने पर उस स्थान को नष्ट करने के अधिकार
- किसी भी व्यक्ति को बिना किसी वारंट के गिरफ्तार करने के अधिकार
- हथियार ले जाने का संदेह होने पर किसी वाहन को रोककर उसकी तलाशी करने के अधिकार
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM)
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से वस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद ने 4 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
- यह वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुई खरीद का लगभग दोगुना है
- 4 लाख करोड़ रुपये की कुल खरीद में से लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा सेवाओं की खरीद से प्रपात हुआ है
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM)
- यह विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद की सुविधा के लिये शुरू किया गया एक ऑनलाइन मंच है।
- इसे वर्ष 2016 में शुरू किया गया था
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इसके लिए नोडल मंत्रालय है
भारतीय वायुसेना का अभ्यास गगन शक्ति-2024
- भारतीय वायुसेना के अभ्यास गगन शक्ति-2024 का आयोजन 1-10 अप्रैल, 2024 तक किया जायेगा
- इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना हाई-ऑक्टेन ऑपरेशन करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
- यह अभ्यास राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज किया जायेगा।
- इससे पहले 'गगन शक्ति' अभ्यास का आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था।
भारतीय वायुसेना
- स्थापना - 8 अक्टूबर, 1932 को ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ के नाम से
- वर्ष 1950 में इसका नाम 'इंडियन एयरफोर्स' कर दिया गया।
- मुख्यालय - नई दिल्ली
- भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते हैं।
सेनेगल के नए राष्ट्रपति - बसीरू डियोमाये फेय
- हाल ही में अफ्रीकी देश सेनेगल में हुए राष्ट्रपति का चुनाव में बसीरू डियोमाये फेय को राष्ट्रपति नामित किया गया।
- यह राजनीतिक दल पेस्टिफ़ के सदस्य हैं।
- यह अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम आयु (44 वर्ष)के निर्वाचित राष्ट्रपति बने हैं।
सेनेगल (Senegal)
- यह पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है।
- वर्ष 1960 में फ्रांस से आजादी के पश्चात् इसे एक स्वतंत्र देश घोषित किया गया।
- सीमावर्ती देश – गाम्बिया, मॉरिटानिया, माली, गिनी और गिनी-बिसाऊ
- राजधानी - डकार
- मुद्रा - पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक
- भाषा – फ़्रेंच
- मुख्य फसल - मूंगफली
- यह देश सेनेगल-मॉरिटानियन बेसिन नामक निचले क्षेत्र में स्थित है।
- मुख्य नदियां - सेनेगल, सलौम, गाम्बिया आदि।
- सेनेगल नदी सेनेगल और मॉरिटानिया के बीच सीमा का निर्माण करती है
- वनस्पति - अर्धशुष्क घास के मैदान और उष्णकटिबंधीय वर्षावन का मिश्रित रूप
प्रश्न – सेनेगल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
- इसकी सीमा मॉरिटानिया, माली, गिनी, गिनी-बिसाऊ और कैमरुन से लगती है।
- यह सेनेगल-मॉरिटानियन बेसिन नामक निचले क्षेत्र में स्थित है।
- सेनेगल नदी सेनेगल और मॉरिटानिया के बीच सीमा का निर्माण करती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b)केवल 2 और 3
(c) 1 और 2
(d)1, 2 और 3
|