शॉर्ट न्यूज़ : 20 अप्रैल , 2024
नासा का ड्रैगनफ्लाई मिशन
त्रिशूर पूरम त्योहार
मेनिनजाइटिस वैक्सीन ‘Men5CV’
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
आदिवासी समूह शोम्पेन ने पहली बार डाला वोट
भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा स्टाफ पुरस्कार
वाराणसी की तिरंगा बर्फी और ढलुआ धातुशिल्प को GI टैग
दिनेश त्रिपाठी अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त
भारत द्वारा फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति
नलिन प्रभात बने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नए महानिदेशक
नासा का ड्रैगनफ्लाई मिशन
- हाल ही में नासा ने शनि ग्रह के चंद्रमा ‘टाइटन’ के लिए ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट मिशन की पुष्टि की है।
- यह मिशन जुलाई 2028 में लॉन्च किया जाएगा और वर्ष 2034 तक टाइटन पर पहुँचेगा।
ड्रैगनफ्लाई मिशन के बारे में:
- ड्रैगनफ्लाई एक "डुअल क्वाडकॉप्टर" (dual-quadcopter) है जिसे शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन की सतह पर उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह पहली बार है जब नासा किसी अन्य ग्रह पिंड की सतह पर विज्ञान के लिए वाहन उड़ाएगा।
निर्माण:
- ड्रैगनफ्लाई को लॉरेल, मैरीलैंड में जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (APL) के निर्देशन में डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है।
- यह नासा के लिए मिशन का प्रबंधन भी करता है।
उद्देश्य:
- जल अथवा तरल हाइड्रोकार्बन का पता लगाना
- टाइटन के सक्रिय मीथेन चक्र की जांच करना
- वायुमंडल और सतह पर प्रीबायोटिक रसायन विज्ञान का अन्वेषण करना
- टाइटन पर विभिन्न स्थानों का पता लगाना।
टाइटन के बारे में
- टाइटन शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है।
- इसकी सतह पर तरल पदार्थों के प्रवाह का एक पृथ्वी जैसा चक्र है और यह घने वातावरण वाला एकमात्र चंद्रमा है।
- गौरतलब है कि, नासा ने पहले भी वर्ष 2005 में ‘ह्यूजेन्स’ नामक एक छोटी प्रोब टाइटन के बादलों में भेजी थी।
|
त्रिशूर पूरम त्योहार
- त्रिशूर पूरम केरल के त्रिशूर में आयोजित एक वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव है, जिसे वर्ष 2024 में 20 अप्रैल को मनाया गया।
- यह दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे बड़े मंदिर त्योहारों में से एक है।
- आयोजन:
- यह त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में प्रत्येक वर्ष पूरम दिवस, जब मलयालम कैलेंडर के मेडोम (Medom) महीने (अप्रैल मई) में चंद्रमा पूरम तारे के साथ उगता है, पर आयोजित किया जाता है।
- त्रिशूर पूरम सात दिवसीय त्योहार है और इसका छठा दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि उसी दिन ‘त्रिशूर पूरम’ होता है।
- शुरुआत:
- कोच्चि के शासक (1790 से 1805 तक) शक्तन थंपुरन ने वर्ष 1796 में त्रिशूर पूरम की शुरुआत की थी।
- उद्देश्य:
- इस समारोह में त्रिशूर और उसके आसपास के दस मंदिर वडक्कुनाथन मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए एक साथ आते हैं।
- आकर्षण:
- इस दिन त्रिशूर के थेक्किंकडु मैदान में 50 सजे-धजे हाथी पारंपरिक संगीत के साथ मार्च करते हैं। इस मैदान के मध्य में ही प्रसिद्ध वडक्कुनाथन मंदिर है।
- वेदिककेट्टू में आतिशबाजी का प्रदर्शन इस त्योहार का मुख्य आकर्षण है।
- महत्व:
- यह भारत के सभी पूरमों में सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध है।
- यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है क्योंकि यह केरल के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक वर्गों को शामिल करता है।
मेनिनजाइटिस वैक्सीन ‘Men5CV’
- अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस रोग का अत्यधिक प्रभावी टीका विकसित किया है, जिसका नाम ‘Men5CV’ है।
- WHO द्वारा अनुमोदित Men5CV टीका एक बार में मेनिंगोकोकस (Meningococcus) जीवाणु के पांच उपभेदों (A, C, W, Y और X) से सुरक्षा प्रदान करता है, जो पहले के टीकों से बेहतर है।
- यह कदम वर्ष 2030 तक मेनिनजाइटिस को खत्म करने के WHO के लक्ष्य के साथ मेल खाती है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते मामलों के बीच महत्वपूर्ण है।
संबंधित अन्य तथ्य
|
- 26 अफ्रीकी देशों का एक क्षेत्र, जो नाइजीरिया सहित लगभग पूरे महाद्वीप में फैला हुआ है, को "अफ्रीकी मेनिनजाइटिस बेल्ट" के रूप में जाना जाता है।
- WHO के अनुसार, वर्ष 2023 में पूरे अफ्रीका में मेनिनजाइटिस के मामलों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
|
मेनिनजाइटिस क्या है?
- मेनिनजाइटिस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास के ऊतकों की सूजन है, जो आमतौर पर संक्रमण के कारण होता है।
- यह संक्रमण जीवाणु, विषाणु, कवक और परजीवियों की कई प्रजातियों के कारण हो सकता है और अधिकांश संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं।
- हालाँकि, मेनिनजाइटिस के अधिकांश मामलों के लिए जीवाणु जिम्मेदार हैं।
- मैनिंजाइटिस के लिए जिम्मेदार चार मुख्य जीवाणु हैं:
- मेनिंगोकोकस (Meningococcus)
- न्यूमोकोकस (Pneumococcus)
- हेमोफिलस (Haemophilus)
- स्ट्रैपटोकोकस(Streptococcus)
- उपरोक्त जीवाणु वैश्विक स्तर पर मैनिंजाइटिस से होने वाली आधे से अधिक मौतों के लिए ज़िम्मेदार हैं और ये सेप्सिस एवं निमोनिया जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बनते हैं।
- खतरा : मेनिनजाइटिस सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन छोटे बच्चों को इसका खतरा सबसे अधिक होता है।
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
- भारतीय कुश्ती टीम ने 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल नौ पदक (चार रजत और पांच कांस्य) जीते
- भारतीय पदक विजेता -
-
- उदित (पुरुष वर्ग) – रजत पदक
- राधिका (महिला वर्ग) – रजत पदक
- अंजु (महिला वर्ग)- रजत पदक
- हर्षिता (महिला वर्ग) - रजत पदक
- अभिमन्यु (पुरुष वर्ग) - कांस्य पदक
- विकी (पुरुष वर्ग) - कांस्य पदक
- शिवानी पवार (महिला वर्ग) - कांस्य पदक
- अंतिम (महिला वर्ग) - कांस्य पदक
- मनीषा (महिला वर्ग) - कांस्य पदक
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024
- यह एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 20वां संस्करण था
- इसका आयोजन 11 से 16 अप्रैल 2024 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में किया गया था
आदिवासी समूह शोम्पेन ने पहली बार डाला वोट
- वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आदिवासी समूह शोम्पेन ने पहली बार वोट डाला।
- इस जनजाति के सात सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शोम्पेन आदिवासी
- ये ग्रेट निकोबार द्वीप के घने उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में निवास करते है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी अनुमानित जनसंख्या 229 है।
- ये विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के अंतर्गत आते हैं।
- वे खानाबदोश शिकारी-संग्रहकर्ता हैं
- इनकी आजीविका का मुख्य स्रोत शिकार करना, वन उत्पाद इकट्ठा करना, मछली पकड़ना और बागवानी गतिविधियाँ हैं।
- इनका मुख्य भोजन पैंडनस फल है,जिसे ये लैरोप कहते हैं।
- ये छोटे से मध्यम कद के होते हैं, इनके सिर का आकार गोल या लगभग चौड़ा होता है
- ये एकल परिवार में रहते हैं जिनमें पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं।
- इनके परिवार का नियंत्रण सबसे बड़े पुरुष सदस्य द्वारा किया जाता है, जो महिलाओं और बच्चों की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा स्टाफ पुरस्कार
- हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) को 'भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा स्टाफ 2024' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स द्वारा प्रदान किया गया
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
- यह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित है।
- इसे वर्ष 2008 में बेगमपेट हवाई अड्डे के स्थान पर निर्मित किया गया था।
- यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत बनाया गया भारत का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है।
दिनेश त्रिपाठी अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त
- हाल ही में वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया
- ये वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार का स्थान लेंगे।
- दिनेश त्रिपाठी वर्ष 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे।
- ये संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं।
- ये पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।
भारत द्वारा फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति
- हाल ही में भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति की
- जनवरी 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद के लिए 2,966 करोड़ रुपये का सौदा किया था
- भारत व रूस के बाद फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल पाने वाला दुनिया का पहला देश है।
ब्रह्मोस मिसाइल
- ब्रह्मोस का विकास ब्रह्मोस कोर्पोरेशन के द्वारा किया जा रहा है।
- यह कम्पनी भारत के DRDO और रूस के NPO का सयुंक्त उपक्रम है।
- ब्रह्मोस नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी पर रखा गया है।
- यह दो चरणों वाली (पहले चरण में ठोस प्रणोदक इंजन और दूसरे में तरल रैमजेट) मिसाइल है।
- रैमजेट इंजन उड़ान के दौरान वायुमंडल से ऑक्सीजन लेता है , जिससे यह मिसाइल वजन में हल्की और उच्च ईंधन क्षमता वाली होती है।
- इसे जल, थल और वायु से छोड़ा जा सकता है इस क्षमता को ट्रायड कहा जाता है।
- इस मिसाइल की रेंज 300-400 किमी है।
- यह मिसाइल 2.8 मैक यानी 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वार करने में सक्षम है।
- यह दागो और भूल जाओ के सिद्धांत पर कार्य करती है , लॉन्च करने के बाद इसे मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- यह 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान भर सकती है और रडार की पकड में नहीं आती।
- ब्रह्मोस मिसाइल की वहन क्षमता 250-300 किलोग्राम है , यह परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है।
नलिन प्रभात बने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नए महानिदेशक
- हाल ही में आंध्र प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी नलिन प्रभात को NSG के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
- यह केंदीय गृह मंत्रालय के अन्तर्गत भारत की एक आतंकवाद रोधी इकाई है।
- स्थापना - 22 सितंबर, 1986 (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड अधिनियम, 1986 के तहत)
- मुख्यालय - दिल्ली
- आदर्श वाक्य - सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा
प्रश्न – हाल ही में भारत द्वारा किस देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति की गई ?
(a) फिलीपींस
(b) वियतनाम
(c) इंडोनेशिया
(d) सिंगापुर
|