New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 01 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 01 जुलाई , 2024


लुप्तप्राय बोर्नियो हाथी

आतंकवादी वित्तपोषण को रोकने में भारत की सफलता

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स

डॉ उषा ठाकुर को 12वां विश्व हिंदी सम्मान

लखीमपुर खीरी जिले में स्थापित होगा बायोप्लास्टिक पार्क

यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष होंगे एंटोनियो कोस्टा

रिम ऑफ द पैसिफिक अभ्यास 2024

मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव


लुप्तप्राय बोर्नियो हाथी

चर्चा में क्यों 

बोर्नियो द्वीप के मलेशियाई हिस्से सबा और इंडोनेशियाई हिस्से कालीमंतन के जंगलों के मूलरूप से पाए जाने वाले ‘बोर्नियो हाथियों’ को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में 'लुप्तप्राय' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

BORNIO

बोर्नियो हाथी के बारे में 

  • बोर्नियो हाथी एशियाई हाथियों की सबसे छोटी उप-प्रजाति है, जो बोर्नियो द्वीप की स्थानिक प्रजाति भी है। 
  • वैज्ञानिक नाम :  एलीफस मैक्सिमस बोर्नेंसिस
    • इन्हें बोर्नियो पिग्मी हाथी भी कहा जाता है।
  • एशिया और अफ्रीका के अन्य हाथियों की तरह, बोर्नियो हाथी शाकाहारी होते हैं। उनके आहार में घास, पत्ते, छाल और फलों सहित विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ शामिल होती हैं।

संरक्षण स्थिति एवं संकट का कारण 

  • IUCN और एशियाई हाथी विशेषज्ञ समूह (AsESG) की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई ट्रैकिंग के आंकड़ों के अनुसार, बोर्नियो हाथियों की वर्तमान आबादी लगभग 1,000 हाथियों की संख्या है और इसमें से लगभग 400 वयस्क ही प्रजनन योग्य है। 
  • पिछले चार दशकों में, इनके वन आवास का आधे से अधिक (60%) मुख्य रूप से कटाई और वाणिज्यिक तेल पाम वृक्षारोपण के विस्तार के कारण नष्ट हो गया है। 
  • इसके अतिरिक्त, सड़कों और मानव बस्तियों जैसे रैखिक बुनियादी ढांचे ने हाथियों की उनके मुख्य निवास क्षेत्रों के बीच स्थानांतरित होने की क्षमता को बाधित कर दिया है, जिससे उनकी दुर्दशा और बढ़ गई है।

आतंकवादी वित्तपोषण को रोकने में भारत की सफलता

  • हाल ही में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) ने सिंगापुर में आयोजित अपनी बैठक में भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट (Mutual Evaluation Report) को अपनाया है।  
    • इस रिपोर्ट ने भारत को 'नियमित अनुवर्ती' श्रेणी में रखा है। यह ऐसा सम्मान है जो केवल चार अन्य जी20 देशों को मिला हुआ है।
    • यह मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।
  • इसके आलावा एफ.ए.टी.एफ. ने भारत के निम्‍नलिखित प्रयासों को मान्यता दी है:-
    • भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और संगठित अपराध से प्राप्त आय के शोधन सहित मनी लॉंड्रिंग/आतंकवादी वित्‍तपोषण से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को कम करना।
    • मनी लॉंड्रिंग/आतंकवादी वित्‍तपोषण जोखिमों को कम करने के लिए नकदी आधारित अर्थव्‍यवस्‍था से डिजिटल अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हेतु भारत द्वारा प्रभावी उपाय लागू करना।
    • नकदी लेनदेन पर कड़े नियमों के साथ-साथ जे.ए.एम. (जन धन, आधार, मोबाइल) ट्रिनिटी के कार्यान्वयन से वित्तीय समावेशन और डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है; इन उपायों ने लेनदेन को पारदर्शी बना दिया है, जिससे मनी लॉंड्रिंग/आतंकवादी वित्‍तपोषण जोखिम कम हो गया है और वित्तीय समावेशन में वृद्धि हुई है।

FATF की मान्यता से लाभ 

  • FATF पारस्परिक मूल्यांकन में भारत का प्रदर्शन देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है, क्योंकि यह वित्तीय प्रणाली की समग्र स्थिरता और अखंडता को प्रदर्शित करता है।
  • अच्छी रेटिंग से वैश्विक वित्तीय बाजारों और संस्थानों तक बेहतर पहुंच होगी और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। 
  • इससे भारत की तेज भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के वैश्विक विस्तार में भी मदद मिलेगी।
  • FATF से यह मान्यता भारत द्वारा पिछले 10 वर्षों में अपनी वित्तीय प्रणाली को एमएल/टीएफ खतरों से सुरक्षित रखने के लिए लागू किए गए कठोर और प्रभावी उपायों का प्रमाण है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्रति देश की प्रतिबद्धता और वित्तीय अपराधों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में इसके सक्रिय रुख को रेखांकित करता है। 
  • यह क्षेत्र के देशों के लिए आतंकवादी वित्तपोषण पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करता है। 
  • भारत की उत्कृष्ट रेटिंग सीमा पार से आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करने के वैश्विक प्रयास का नेतृत्व करने की देश की क्षमता को बढ़ाएगी।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स

VIANA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2024 जारी किया गया 
  • ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स, द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किया जाता है।
  • इसके अनुसार वियना दुनिया का सबसे अच्छा रहने योग्य शहर है।
  • वियना ने लगातार तीसरे साल इस इंडेक्स में पहला स्थान हासिल किया है।
  • पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में से हैं।
  • ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 173 शहरों को पांच श्रेणियों में रैंकिंग देता है
    1. स्थिरता
    2. स्वास्थ्य सेवा
    3. संस्कृति और पर्यावरण
    4. शिक्षा 
    5. बुनियादी ढांचा 

डॉ उषा ठाकुर को 12वां विश्व हिंदी सम्मान

USHATHAKUR

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में डॉ. उषा ठाकुर को नेपाल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित हिंदी संवाद कार्यक्रम में 12वें विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। 
  • इन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य के विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया 
  • 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 2023 में फिजी में आयोजित किया गया था। 
  • उषा ठाकुर फिजी में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकीं, इसलिए उन्हें यह पुरस्कार अब दिया गया 
  • विश्व हिंदी सम्मान, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

लखीमपुर खीरी जिले में स्थापित होगा बायोप्लास्टिक पार्क

BIOPLASTIC

चर्चा में क्यों ?

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जिले में बायोप्लास्टिक पार्क स्थापित किया जायेगा 
  • इसकी स्थापना लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी गांव में होगी 
  • इसे 2000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा।
  • बायोप्लास्टिक पार्क का निर्माण बलरामपुर शुगर मिल फर्म द्वारा किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) इस पार्क के विकास के लिए नोडल एजेंसी होगी।
  • यह पार्क विभिन्न प्लास्टिक से संबंधित तकनीकों के विकास और अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • पार्क में किए गए शोध से प्रभावी उपयोग और रीसाइक्लिंग के लिए नए तकनीकी उत्पादों को विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • बायोप्लास्टिक एक प्रकार का प्लास्टिक है जो मक्का, सूरजमुखी, चुकंदर आदि प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जाता है।
  • बायोप्लास्टिक के उपयोग से न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इसका उपयोग पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य औद्योगिक उत्पादों जैसे विभिन्न उद्योगों में भी किया जा सकेगा

प्रश्न - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस जिले में बायोप्लास्टिक पार्क स्थापित किया जायेगा ?

(a) पीलीभीत 

(b) लखीमपुर खीरी

(c) कानपुर 

(d) भदोही 


यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष होंगे एंटोनियो कोस्टा

ANOTNIO

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में ये बेल्जियम के चार्ल्स मिशेल की जगह लेंगे 
  • ये 1 अक्टूबर 2024 को कार्यभार संभालेंगे।
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष को 2.5 वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है 

यूरोपीय परिषद 

  • यह यूरोपीय संघ का शीर्ष निकाय है। 
  • यह यूरोपीय संघ का राजनीतिक एजेंडा तय करता है 
  • इसकी बैठक वर्ष में दो बार होती है।

यूरोपीय संघ

  • यूरोपीय संघ, यूरोपीय देशों का एक समूह है
  • इसमें कुल 27 सदस्य देश है।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।
  • यह यूरोप के देशों के मध्य आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रीय एकजुटता एवं  समन्वय को बढ़ावा देता है।
  • यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है।


रिम ऑफ द पैसिफिक अभ्यास 2024

RIM

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास (रिम ऑफ द पैसिफिक ) हवाई द्वीप(अमेरिका) के पर्ल हार्बर में आयोजित किया जा रहा है 
    • यह इस अभ्यास का 29वां संस्करण है 
    • थीम - एकीकृत: एकजुट और मुस्‍तैद
  • इस अभ्यास में 27 जून से 01 अगस्त, 2024 के बीच कई संगोष्ठियों, चर्चाओं, खेल प्रतियोगिताओं और पारस्परिक डेक दौरों का आयोजन किया जाएगा 
  • इस अभ्यास में लगभग 29 देश, 40 सतही जहाज, 03 पनडुब्बियां, 14 राष्ट्रीय थल सेनाएं, 150 से अधिक विमान और 25000 से अधिक कार्मिक भाग ले रहे हैं।
  • रिमपैक-24 का उद्देश्य – 
    • मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहभागिता की क्षमताओं को बढ़ाना और साझा विश्वास का निर्माण करना है।
  • इसमें भारत की और से दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर में तैनात भारतीय नौसेना का स्वदेशी INS-शिवालिक जहाज शामिल हुआ है 
  • यह अभ्यास समुद्री मार्गों की सुरक्षा और विश्व के महासागरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

MANOJ

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में आईएएस मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 
  • ये जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।
  • ये मुख्य सचिव के रूप में दुर्गा शंकर मिश्र का स्थान लेंगे 
  • मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं
  • ये मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR