New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 03 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 03 जुलाई , 2024


ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन, 2024


ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन, 2024

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 3 से 4 जुलाई तक नई दिल्ली में 'ग्‍लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन, 2024' का आयोजन किया जा रहा है।

ग्‍लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन, 2024 से संबंधित प्रमुख बिंदु

  • यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जिम्मेदारीपूर्ण विकास और उसे अपनाने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
  • ग्‍लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन का मुख्य विचार बिंदु इंडियाएआई मिशन है।

GLOBAL

ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 

  • सहयोग एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए एआई प्रौद्योगिकियों के नैतिक व समावेशी विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देना 
  • विज्ञान, उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों और शिक्षा जगत के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एआई विशेषज्ञों को एआई के प्रमुख मुद्दों व चुनौतियों के बारे में परिज्ञान साझा करने के लिए मंच उपलब्‍ध कराना 
  • एआई की जिम्मेदारीपूर्ण उन्नति, वैश्विक एआई हितधारकों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रति भारत सरकार का प्रयास मज़बूत करना  
  • जी.पी.ए.आई. (GPAI) अध्यक्ष के रूप में भारत द्वारा एक सुरक्षित एवं विश्‍वसनीय एआई के प्रति जी.पी.ए.आई. की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना 

वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता साझेदारी (GPAI)

  • लॉन्च : जून 2020 में 
  • क्या है : विज्ञान, उद्योग, नागरिक समाज, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और सरकार के प्रमुख विशेषज्ञों को एक साथ लाने वाला एक बहु-हितधारक पहल 
  • उद्देश्य : AI से संबंधित प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान एवं अनुप्रयुक्त गतिविधियों का समर्थन करके AI पर सिद्धांत व व्यवहार के बीच के अंतराल को पाटने के लिए मूल्यों को साझा करना 
  • संचालन : आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) द्वारा संचालित सचिवालय द्वारा समर्थन प्राप्त एक परिषद एवं एक संचालन समिति द्वारा 
  • वर्तमान अध्यक्ष : भारत 
  • सदस्यता : उभरते एवं विकासशील देशों सहित सभी देशों के लिए खुली   
  • वर्तमान सदस्य संख्या : 28 देश एवं यूरोपीय संघ  

इंडियाएआई मिशन के बारे में

  • उद्देश्य : कंप्यूटिंग एक्सेस के लोकतंत्रीकरण, डाटा की गुणवत्ता, स्वदेशी एआई क्षमताओं को विकसित करने के साथ एआई नवाचार को बढ़ावा देने वाले व्यापक इकोसिस्‍टम का निर्माण करना
  • सात स्तंभ : भारत के एआई इकोसिस्‍टम के जिम्मेदारीपूर्ण एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने एक लिए इस मिशन के निम्नलिखित सात स्तंभ हैं : 
    1. इंडियाएआई कंप्यूट क्षमता
    2. इंडियाएआई इनोवेशन सेंटर 
    3. इंडियाएआई डेटासेट प्लेटफ़ॉर्म
    4. इंडियाएआई अनुप्रयोग विकास पहल
    5. इंडियाएआई फ्यूचरस्किल्स
    6. इंडियाएआई स्टार्टअप फाइनेंसिंग 
    7. सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR