New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 08 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 08 जुलाई , 2024


रेचल रीव्ज़ ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री

महिलाओं को निम्न एम.एस.एम.ई. क्रेडिट

टाइफॉन मिसाइल प्रणाली


रेचल रीव्ज़ ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री

चर्चा में क्यों ?

rachel-reeves

  • किएर स्टार्मर की सरकार में रेचल रीव्ज़ को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है।
  • रेचल रीव्ज़ ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री हैं।
  • 5 जुलाई 2024 को कीर स्टार्मर को यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था।
  • ये यूनाइटेड किंगडम के 58वें प्रधान मंत्री हैं। 
  • कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने संसदीय चुनाव में कुल 650 सीटों में से 412 सीटों पर जीत हासिल की।

united-kingdom

यूनाइटेड किंगडम 

  • यूनाइटेड किंगडम एक संप्रभु देश है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड। 
  • आधिकारिक तौर पर, यूनाइटेड किंगडम वर्ष 1801 में अस्तित्व में आया 
  • राजधानी - लंदन 
  • मुद्रा - पाउंड स्टर्लिंग

महिलाओं को निम्न एम.एस.एम.ई. क्रेडिट

संदर्भ 

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के अनुसार, श्रम शक्ति में महिलाओं की निम्न भागीदारी वित्तीय समावेशन के प्रयासों एवं व्यापक आर्थिक विकास में बाधक है।

महिलाओं की वित्त तक पहुँच

  • भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के अनुसार, महिलाओं के लिए ऋण आपूर्ति बढ़ाने की भी आवश्यकता है क्योंकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दिए जाने वाले कुल ऋणों में से केवल 7% ही महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों को प्राप्त हुए हैं।
    • महिलाओं के नेतृत्व वाले एम.एस.एम.ई. के लगभग पांचवें हिस्से की तुलना में यह बहुत कम है।
  • वास्तव में वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक वृद्धि व विकास में एक महत्वपूर्ण बाधा आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की निम्न भागीदारी है।
    • आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में महिला श्रम बल की भागीदारी 32.8% थी, जबकि पुरुषों की भागीदारी 77% से अधिक थी।

महिलाओं तक वित्त की पहुँच संबंधी चुनौतियाँ

  • पूंजी का निम्न स्तर
  • निम्न श्रम भागीदारी
  • ऋण लेने के लिए संपार्श्विक का अभाव
  • शिक्षा एवं प्रशिक्षण तक सीमित पहुँच 
  • वित्तपोषकों की महिला उधारकर्ताओं के बारे में रूढ़िवादी सोच
  • महिला उधारकर्ताओं के व्यवहार संबंधी मुद्दे 
    • अधिक जोखिम से बचना 
    • ऋण शर्तों पर बातचीत करने में कम आश्वस्त होना
    • अस्वीकृति के डर के कारण नए ऋण के लिए आवेदन करने की कम संभावना 

प्रयास  

  • प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) और सामाजिक सुरक्षा हस्तांतरण से महिलाओं की वित्तीय सेवाओं तक पहुँच में वृद्धि हुई है। 
    • हालाँकि, मांग पक्ष पर भी कुछ मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (Primary Sector Lending : PSL) अधिदेश बैंकों और सूक्ष्म ऋणदाताओं के लिए एक व्यवहार्य व्यवसाय मॉडल के रूप में उभरा है। 
  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-लाभकारी संगठनों के साथ साझेदारी करके ब्लॉक स्तर पर वित्तीय साक्षरता के लिए 2,400 केंद्र खोलने जैसी वित्तीय समावेशन पर पहल शुरू की है। 
    • साथ ही, प्रमुख बैंकों के लिए प्रत्येक जिले में साक्षरता केंद्र खोलना अनिवार्य कर दिया गया है।

टाइफॉन मिसाइल प्रणाली

  • विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ तनाव कम करने के लिए अमेरिकी ने मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली टाइफॉन (Typhon) को फिलीपींस से वापस ले जाने की घोषणा की है।
  • टायफॉन मिसाइल प्रणाली अमेरिकी नौसेना द्वारा विकसित एक एकीकृत हथियार प्रणाली है। इसे स्ट्रैटजिक मिड-रेंज फ़ायर (SMRF) सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है।  
  • इस मिसाइल प्रणाली में स्टैंडर्ड मिसाइल-6 (SM-6) का उपयोग किया जाता है। 
  • SM-6 एक बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा हथियार है, जो 370 किमी. (230 मील) की दूरी तक समुद्र में जहाजों को भी निशाना बना सकता है।
  • यह हथियार प्रणाली सतह-से-सतह में मार करने वाली ‘टॉमहॉक’ क्रूज मिसाइल भी दाग ​​सकती है।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR