New
IAS Foundation New Batch, Starting From: Delhi : 18 July, 6:30 PM | Prayagraj : 17 July, 8 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 10 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 10 जुलाई , 2024


मोरक्को की केन्जा लायली बनी दुनिया पहली मिस एआई

गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

वृक्षारोपण जन अभियान-2024

मानवी मधु बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा

सोलहवें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद का गठन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार


मोरक्को की केन्जा लायली बनी दुनिया पहली मिस एआई

चर्चा में क्यों ?

Kenza-Layali

  • हाल ही में मोरक्को की केन्जा लायली को दुनिया की पहली मिस एआई घोषित किया गया। 
  • केन्जा लायली ने 1,500 से अधिक एआई मॉडलों को हराकर दुनिया की पहली वर्चुअल ब्यूटी पेजेंट जीता है।
    • इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटेन की फैनव्यू कंपनी ने वर्ल्ड AI क्रिएटर अवॉर्ड्स (WAICA) के साथ मिलकर किया था 
    • इस प्रतियोगिता में भारत से AI जनरेटेड मॉडल जारा शातवारी ने हिस्सा लिया था. 
  • केन्जा लायली को कैसाब्लांका की 40 वर्षीय मेरियम बेसा ने बनाया था
  • यह सात अलग-अलग भाषाओं में अपने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए 24/7 उपलब्ध है। 
  • केन्जा लायली का लक्ष्य अपनी प्रसिद्धि का उपयोग करके महिलाओं को सशक्त बनाना, पर्यावरण की रक्षा करना और एआई के बारे में सकारात्मक जागरूकता फैलाना है।

गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

चर्चा में क्यों ?

Gautam-Gambhir

  • हाल ही में गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया 
  • इनकी नियुक्ति की सिफारिश अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने की थी 
  • गौतम गंभीर 27 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से कार्यभार संभालेंगे 
  • गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल आईसीसी टी 20 विश्व कप, 2024 के बाद समाप्त हो गया था।

वृक्षारोपण जन अभियान-2024

चर्चा में क्यों ?

Tree-Plantation

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत 'मित्र वन' योजना की शुरुआत की है।
  • वृक्षारोपण जन अभियान की शुरुआत 20 जुलाई से होगी 
  • इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में वृक्षारोपण किया जाएगा
  • इसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाना है। 
  • उत्तर प्रदेश वन विभाग, वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत मित्र वन योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है।
  • इस अभियान में निम्नलिखित जिले शामिल होंगे -

 Mass-Campaign-2024


मानवी मधु बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा

चर्चा में क्यों ?

Manvi-Madhu

  • हाल ही में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है।
  • इस रिजल्ट में 1275 पदों पर अभ्यर्थी सफल हुए है।
  • इस परीक्षा में पास होने के बाद मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनी हैं।
  • ये बिहार के भागलपुर की रहने वाली है।
  • यह पहली बार है कि देश में कोई ट्रांसजेंडर दारोगा बना है।

सोलहवें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद का गठन

चर्चा में क्यों ?

Sixteenth-Finance-Commission

  • हाल ही में सोलहवें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद का गठन किया गया 
  • इसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं - 
  1. डॉ. पूनम गुप्ता - सलाहकार परिषद की संयोजक 
  2. डॉ. डी.के. श्रीवास्तव
  3. श्री नीलकंठ मिश्र
  4. डॉ.पूनम गुप्ता
  5. सुश्री प्रांजुल भंडारी
  6. श्री राहुल बाजोरिया
  • सलाहकार परिषद की भूमिका और कार्य -
    • किसी भी संदर्भ की शर्तों या संबंधित प्रासंगिक विषयों पर आयोग को सलाह देना
    • कागजात या शोध अध्ययन की तैयारी में सहायता करना 
    • वित्त आयोग द्वारा शुरू किए गए अध्ययनों की निगरानी या मूल्यांकन करना 
    • राजकोषीय हस्तांतरण से संबंधित मामलों में आयोग की मदद करना

16वां वित्त आयोग

  • 16वें वित्त आयोग का गठन वर्ष 2023 में किया गया था 
  • नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को इसका अध्यक्ष बनाया गया है 
  • यह अपनी सिफारिशें 31 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध करायेगा
  • इसकी सिफारिशें 1 अप्रैल, 2026 से अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू होंगी 

16वें वित्त आयोग के सदस्य

  • अध्यक्ष - डॉ. अरविंद पनगड़िया
  • सदस्य -
  1. अजय नारायण झा 
  2. एनी जॉर्ज मैथ्यू
  3. मनोज पांडा 
  4. सौम्य कांति घोष

वित्त आयोग 

  • यह एक संवैधानिक तथा अर्ध-न्यायिक निकाय होता है 
  • राष्ट्रपति द्वारा इसका गठन संविधान के अनुछेद 280 के तहत प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है
  • इसका मुख्य कार्य केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच राजस्व संसाधनों का आवंटन करना है 
  • वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
  • इसकी सिफारिशें सलाहकारी प्रवृत्ति की होती हैं, इसे मानना या ना मानना सरकार पर निर्भर करता है।
  • प्रथम वित्त आयोग वर्ष 1951 में गठित किया गया था 
  • वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य शामिल होते हैं।

प्रश्न - 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं ?

(a) डॉ. अरविंद पनगड़िया

(b) अजय नारायण झा 

(c) एनी जॉर्ज मैथ्यू

(d) मनोज पांडा 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

modi-putin

  • ​रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल" से सम्मानित किया। 
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को यह पुरस्कार भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए दिया गया 
  • इस पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2019 में की गई थी।

द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल

  • यह पुरस्कार वर्ष 1698 में रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट द्वारा स्थापित किया गया था
  • यह रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस पुरस्कार से  सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR