New
IAS Foundation New Batch, Starting From: Delhi : 18 July, 6:30 PM | Prayagraj : 17 July, 8 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 20 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 20 जुलाई , 2024


आईएनएस तेग

माश्को पिरो जनजाति

‘हमार’ जनजाति

गेवरा और कुसमुंडा कोयला खदानें विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल

राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2024

विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के राजदूत नियुक्त

उर्सुला वोन डेर लेयेन बनीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR)


आईएनएस तेग

  • हाल ही में, ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पलट गया। भारतीय नौसेना ने खोज एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने युद्धपोत ‘आईएनएस तेग’ की तैनाती की है। 
  • समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, कोमोरोस देश के ध्वज वाला तेल टैंकर ‘एमवी प्रेस्टीज फाल्कन’ ओमान के प्रमुख औद्योगिक बंदरगाह डुक्म या दुक्म के पास पलट गया था।
  • आईएनएस तेग को समुद्री निगरानी विमान पी-8आई के साथ ओमान के जहाजों एवं कर्मियों के साथ तैनात किया गया है।

INSTEG

आईएनएस तेग के बारे में 

  • आईएनएस तेग (F45) भारतीय नौसेना के लिए निर्मित तलवार श्रेणी का चौथा फ्रिगेट (युद्धपोत) है।
  • इसे रूस के कैलिनिनग्राड में यंतर शिपयार्ड ने निर्मित किया है। इसे 27 अप्रैल, 2012 को नौसेना में शामिल किया गया।  
  • यह ‘लो रडार क्रॉस सेक्शन’ को सुनिश्चित करने के लिए स्टील्थ तकनीक एवं विशेष डिजाइन का उपयोग करता है।

रडार क्रॉस सेक्शन

  • रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) रडार सिस्टम द्वारा किसी वस्तु (लक्ष्य) को डिटेक्ट (पहचान) करने की माप है। यह किसी लक्ष्य (मिसाइल, जहाज, पोत आदि) से टकराने पर रडार ट्रांसमीटर में परावर्तित विद्युत चुंबकीय ऊर्जा की मात्रा को मापता है। उच्च RCS एक मजबूत रडार परावर्तन को इंगित करता है, जिससे वस्तु को अधिक आसानी से पहचाना जा सकता है।
  • निम्न RCS के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जाता है जिन्हें सामूहिक रूप से ‘स्टील्थ तकनीक’ के रूप में जाना जाता है। इन तकनीकों का उद्देश्य रडार तरंगों के परावर्तन को कम करके विमान के रडार सिग्नेचर को कम करना है।

डुक्म बंदरगाह का महत्त्व 

  • भारत को ओमान के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह डुक्म तक अपने जहाज भेजने की अनुमति है। 
  • डुक्म बंदरगाह मस्कट से 550 किमी. दूर स्थित है। यह मुंबई से पश्चिम की ओर एक सीध में स्थित है। 
  • ऐसे में भारत डुक्म बंदरगाह के जरिए अपने माल को आसानी से स्थलीय मार्ग से सऊदी अरब और उससे भी आगे पहुंचा सकता है। 
  • इससे अदन की खाड़ी और लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से भी निपटा जा सकेगा।

माश्को पिरो जनजाति

हाल ही में सर्वाइवल इंटरनेशनल एन.जी.ओ. द्वारा अमेज़न वर्षावन में रहने वाली दुनिया की एक दुर्लभ अनछुई आदिम “माश्को पिरो” (Mashko-Piro) जनजाति के लोगों की तस्वीरें जारी की गईं।

माश्को पिरो जनजाति के बारे में 

  • निवास स्थान: अमेज़न के मद्रे डी डियोस क्षेत्र में, पेरू, ब्राज़ील और बोलीविया की सीमा के निकट।
  • संख्या : लगभग 750 से अधिक जनजाति सदस्य।
  • जीवन शैली : खानाबदोश शिकारी-संग्रहकर्ता।
  • संकट : लॉगिंग कंपनियों की जंगल कटाई सम्बन्धी बढ़ती गतिविधियों के कारण जनजाति के सामने अस्तित्व का संकट।
  • संरक्षण का प्रयास : पेरू की सरकार ने जनजाति के साथ सभी संपर्क पर प्रतिबंध लगाया है। इनके संरक्षण के लिए वर्ष 2002 में मद्रे डी डियोस टेरिटोरियल रिज़र्व बनाया गया।


‘हमार’ जनजाति

असम पुलिस द्वारा हमार आदिवासी समुदाय से जुड़े तीन युवकों की मौत के बाद मणिपुर के कई आदिवासी संगठनों ने विरोध जताया है।

हमार (Hmar) जनजाति के बारे में 

  • निवास स्थान : पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर, मिजोरम, असम एवं मेघालय आदि  राज्यों में 
  • भाषा : प्राथमिक भाषा के रूप में हमार भाषा का उपयोग 
  • धर्म : अधिकांश व्यक्तियों द्वारा ईसाई धर्म का पालन
  • नृजातीयता : ज़ोमी नृजातीय समूह
  • मूल स्थान : सिनलुंग या चिनलुंग (चीन)
    • ये मंगोलायाड विशेषताओं से युक्त हैं। 
  • प्रमुख वस्त्र : 
    • तौंलो पुऑन (Tawnlo Puon) : महिलाओं का ऊपरी वस्त्र।
    • थांगसुओ पुऑन (Thangsuo Puon) : विशेष रूप से वीरों एवं सफल व्यक्तियों द्वारा पहने जाने के लिए बनाया गया कपड़ा।
    • पुऑन-डम (Puon-Dum) : विवाह एवं मृत्यु के समय अत्यधिक महत्वपूर्ण कपड़ा।

पूर्वोत्तर भारत की अन्य जनजातियाँ

असम   

बोडो, कचारी, कार्बी, मिरी, मिशिमी, राभा आदि

अरुणाचल प्रदेश

निशी (डफला), शेरडुकपेन, आका, अपातानी और हिल मिरी आदि

मणिपुर

मैतेई, नागा और कुकी आदि

मेघालय

गारो, खासी, जयंतिया एवं हाजोंग आदि

मिजोरम

लुशाई, रालते, पाइहते एवं पावी अथवा पोई आदि

नागालैंड  

अंगामी, चाखेसांग, चांग, कोन्याक, पोचुरी, रेंगमा और ज़ेलियांग आदि

सिक्किम              

भूटिया, लेप्चा और लिम्बु आदि

त्रिपुरा           

त्रिपुरी, रियांग, चकमा, लुशाई, मुंडा, संथाल, भूटिया और चैमल आदि  


गेवरा और कुसमुंडा कोयला खदानें विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल

COALMINE

चर्चा में क्यों ?

  • छत्तीसगढ़ की दो कोयला खदानों गेवरा और कुसमुंडा को वर्ल्डएटलस डॉट कॉम(WorldAtlas.com) की दुनिया की शीर्ष दस कोयला खदानों की सूची में शामिल किया गया
  • वर्ष 2023-24 में इन  खदानों का संयुक्त कोयला उत्पादन 100 मिलियन टन से अधिक था।
  • इन कोयला खदानों का देश के वार्षिक कोयला उत्पादन में  लगभग 10% योगदान है

दुनिया की शीर्ष दस कोयला खदानों की सूची

  • इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की ब्लैक थंडर खदान को दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान का दर्जा दिया गया है।
  • इस सूची में सबसे अधिक चार खदानें  इंडोनेशिया की हैं 
    1. ब्लैक थंडर खदान - संयुक्त राज्य अमेरिका
    2. गेवरा खदान - छत्तीसगढ़, भारत
    3. नॉर्थ एंटेलोप रोशेल खदान - संयुक्त राज्य अमेरिका
    4. कुसमुंडा खदान - छत्तीसगढ़, भारत
    5. उत्तरी शानक्सी खदान - चीन 
    6. संगट्टा खदान - इंडोनेशिया
    7. बेलचाटो खदान - पोलैंड 
    8. एफटीबी परियोजना - इंडोनेशिया
    9. टुटुपन खदान - इंडोनेशिया
    10. बोर्नियो इंडोबारा खदान – इंडोनेशिया

राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र

PURWANUMANKENDRA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र का उद्घाटन किया तथा भूसंकेत वेब पोर्टल और भूस्खलन मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया

राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र 

  • इसे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के कोलकाता स्थित धारित्री परिसर में स्थापित किया गया है 
  • इसकी स्थापना भारत में भूस्खलन के खतरे को कम करने के उद्देश्य से की गई है 
  • यह समय के साथ सभी भूस्खलन के खतरे वाले राज्यों के लिए प्रारंभिक चेतावनी बुलेटिन जारी करेगा 
  • यह वर्ष 2030 तक देश भर में क्षेत्रीय भूस्खलन प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली शुरू करेगा।

भूसंकेत वेब पोर्टल 

  • यह वेब पोर्टल भूस्खलन के खतरों पर प्रासंगिक डेटा और जानकारी के प्रसार की सुविधा प्रदान करेगा
  • यह देश में लघु-श्रेणी और मध्यम-श्रेणी के भूस्खलन पूर्वानुमान की शुरुआत करेगा। 

भूस्खलन मोबाइल ऐप

  • यह  दैनिक भूस्खलन पूर्वानुमानों के त्वरित प्रसार को सक्षम करेगा 
  • यह भूस्खलन की घटनाओं पर स्थानिक और सामयिक जानकारी साझा करने और अपडेट करने की सुविधा प्रदान करेगा 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2024

CHESSDAT

चर्चा में क्यों ?

  • प्रति वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन शतरंज खिलाड़ियों और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता का प्रसार करता है 
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना के उपलक्ष्य में वर्ष 1966 से अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना 20 जुलाई 1924 को हुई थी।
  • शतरंज का इतिहास एक सहस्राब्दी से भी अधिक पुराना है
  • इसकी शुरुआत 6वीं शताब्दी के आसपास भारत में हुई थी।
  •  भारत से, यह खेल फारस और उसके बाद मध्यकाल के दौरान अरब और यूरोप में फैला। 
  • समय के साथ यह अपने आधुनिक रूप में विकसित हुआ, जिसमें मानकीकृत नियम और रणनीतियाँ शामिल हैं 

विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के राजदूत नियुक्त

MOHANQWATRA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के अधिकारी हैं
  • इन्होंने अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है।
  • इन्हें वर्ष 2022 में विदेश सचिव नियुक्त किया गया था।

USA

अमेरिका

  • अमेरिका, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है 
  • इसकी सीमा कनाडा और मैक्सिको से लगती है 
  • राजधानी - वाशिंगटन डीसी
  • मुद्रा - अमेरिकी डॉलर (USD)

उर्सुला वोन डेर लेयेन बनीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष

URSULA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में जर्मनी की उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया 
  • इन्हें दूसरी बार यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष चुना गया है 
  • यह पहली बार जुलाई 2019 में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष चुनी गईं थीं।
  • इनका वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर 2024  को समाप्त हो रहा है। 
  • वह 1 नवंबर 2024 को अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगी और 31 अक्टूबर 2029 तक इस पद पर रहेंगी

यूरोपीय आयोग 

  • स्थापना – वर्ष 1958 
  • मुख्यालय -  ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
  • यह यूरोपीय संघ की राजनीतिक रूप से स्वतंत्र कार्यकारी शाखा है।
  • यूरोपीय आयोग में 27 आयुक्त(प्रत्येक यूरोपीय संघ के सदस्य देश से एक) होते हैं 
  • यह कानून का प्रस्ताव और प्रवर्तन करने के साथ-साथ नीतियों और यूरोपीय संघ के बजट को क्रियान्वित करके यूरोपीय संघ के सामान्य हित को बढ़ावा देता है 

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR)

SCR

चर्चा में क्यों ?

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ सहित आस-पास के जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाकर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र(SCR) का गठन किया है।
  • SCR में शामिल इस सभी जिलों का कुल क्षेत्रफल 27,826 वर्ग किमी है 
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी कुल जनसंख्या 2.29 करोड़ है।
  • SCR के गठन के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) का भी गठन किया गया 

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA)

  • मुख्यालय  - लखनऊ
  • अध्यक्ष – मुख्यमंत्री
  • उपाध्यक्ष  - उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव 
  • इसके अतिरिक्त इसमें अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है 

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा जिला उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र(SCR) में शामिल नहीं है ?

(a) हरदोई

(b) कानपुर 

(c) सीतापुर

(d) उन्नाव


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR