New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 26 जुलाई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 26 जुलाई , 2024


मॉरीतानिया में जहाज़ दुर्घटना

मिन आंग ह्लाइंग बने म्यांमार के राष्ट्रपति

टाइफून गेमी

खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम परिवर्तन

लाइबेरिया

लिंगायत और पंचमसाली लिंगायत

हाई एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म (HAP) वाहन


मॉरीतानिया में जहाज़ दुर्घटना

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में मॉरीतानिया के समुद्र तट पर एक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया 
  • इसमें 25 प्रवासियों के मृत्यु  हो गई और 190 से ज़्यादा लोग लापता हैं
  • यह घटना मॉरीतानिया की राजधानी नौआकचॉट के पास हुई 
  • गाम्बिया से लगभग 300 लोग एक लकड़ी की नाव पर सवार होकर निकले थे
  • गाम्बिया से प्रवासी मोरक्को के तट पर स्थित कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. 
  • पश्चिमी अफ्रीका से स्पेन तक का यह मार्ग दुनिया के सबसे ख़तरनाक मार्गों में से एक है.

मॉरीतानिया

  • यह उत्तर-पश्चिम अफ्रीका का एक देश है
  • इसकी सीमा पश्चिमी सहारा, सेनेगल, अल्जीरिया और माली से लगती है। 
  • राजधानी – नौआकचॉट
  • मुद्रा  - ओगुइया

प्रश्न -  मॉरीतानिया की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से नहीं लगती है ?

(a) पश्चिमी सहारा

(b) सेनेगल

(c) अल्जीरिया 

(d) गाम्बिया


मिन आंग ह्लाइंग बने म्यांमार के राष्ट्रपति

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। 
  • इन्होंने म्यिंट स्वे का स्थान लिया 
  • म्यिंट स्वे ने अपने आधिकारिक कर्तव्यों को सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को सौंप दिया है।

म्यांमार 

  • यह दक्षिण एशिया का एक देश है
  • इसकी सीमा बांग्लादेश, चीन, लाओस, थाईलैंड और भारत से लगती है 
  • इसकी सीमा भारत के 4 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से लगती है 
  • राजधानी – नेपीडा
  • मुद्रा – क्यात

प्रश्न - निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य से म्यांमार की सीमा नहीं लगती है  ? 

(a) अरुणाचल प्रदेश

(b) नागालैंड

(c) मिजोरम 

(d) असम


टाइफून गेमी

चर्चा में क्यों ?

  • ताइवान और फिलीपींस में टाइफून गेमी की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की मृत्यु  हो गई है 
  • इस तूफ़ान के कारण इन दोनों देशों में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। 
  • गेमी का असर चीन में भी देखने को मिल रहा है।
  • चीन के मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राजधानी बीजिंग समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  • ताइवान के मौसम प्रशासन के अनुसार, यह आठ साल के बाद आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। 
  • इसे गेमी नाम दक्षिणी कोरिया द्वारा दिया गया है 

टाइफून 

  • टाइफून, उष्णकटिबंधीय चक्रवात होते हैं 
  • इसकी मुख्य विशेषता तेज हवाएं और भारी वर्षा होती है
  • निर्माण के कारक
    • 27°C या उससे अधिक का सतत समुद्री तापमान आवश्यक 
    • मध्य क्षोभमंडल में उच्च नमी 
    • घूर्णन आरंभ करने के लिए कोरिओलिस बल की उपस्थिति ।
    • एक प्रारंभिक निम्न दबाव क्षेत्र 

प्रश्न - टाइफून गेमी का नाम किस देश द्वारा दिया गया है ?

(a) दक्षिणी कोरिया

(b) जापान 

(c) चीन 

(d) ताइवान 


खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय सेना की एक टुकड़ी सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट में भाग लेने के लिए मंगोलिया गई है। 
  • खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास का आयोजन 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में किया जायेगा 
  • यह इस सैन्य अभ्यास का 21वां संस्करण है 

खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास 

  • यह एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है 
  • इसे मंगोलिया द्वारा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
  • यह अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड द्वारा सह-प्रायोजित है
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी 
  • यह सैन्य अभ्यास ,संयुक्त अभियान चलाने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए विभिन्न देशों की सशस्त्र सेनाओं को एक साथ लाता है।
  • भारत और मंगोलिया के बीच नोमैडिक एलीफेंट सैन्य अभ्यास आयोजित होता है। 

प्रश्न - खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास का आयोजन कहाँ किया जा रहा है 

(a) जापान 

(b) अमेरिका 

(c) भारत 

(d) मंगोलिया


राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम परिवर्तन

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया 
  • दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप कर दिया गया 
  • दरबार हॉल में सिविल और रक्षा अलंकरण समारोह आयोजित किए जाते हैं।
  • अशोक हॉल' मूल रूप से एक बॉलरूम था। 

राष्ट्रपति भवन 

  • वर्ष 1911 में दिल्ली दरबार के दौरान ब्रिटिश वायसराय के लिए नई दिल्ली में निवास बनाने का निर्णय लिया गया था
  • इसका निर्माण वर्ष 1912 में एडवर्ड लुटियंस के मार्गदर्शन में शुरू हुआ था
  • इसका निर्माण वर्ष 1929 में पूरा हुआ था।
  • वर्ष 1947 तक राष्ट्रपति भवन का नाम वायसराय हाउस था।
  • 15 अगस्त 1947 को जब भारत स्वतंत्र हुआ तो इसका नाम बदलकर गवर्नमेंट हाउस कर दिया गया। 
  • राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1950 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रपति भवन कर दिया गया।

प्रश्न - राष्ट्रपति भवन का निर्माण कब पूरा हुआ था ?

(a) वर्ष 1912 

(b) वर्ष 1920

(c) वर्ष 1929

(d) वर्ष 1947


लाइबेरिया

  • बाढ़ की बारंबारता को ध्यान में रखते हुए लाइबेरिया के सांसदों ने की राजधानी मोनरोविया को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है।
  • इसका मुख्य कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ना है। विश्व बैंक की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक मोनरोविया में समुद्र के स्तर में 16 सेमी की वृद्धि होने की उम्मीद है।

लाइबेरिया के बारे में

  • लाइबेरिया पश्चिमी अफ्रीका के तट के किनारे बसा देश है, जो अफ़्रीका का सबसे पुराना गणतंत्र है। 
  • राजधानी : मोनरोविया
  • जनसंख्या :  5.3 मिलियन
  • भाषा : अंग्रेजी
  • स्थापना :  इसकी स्थापना अमेरिकी और कैरेबियाई मुक्त गुलामों द्वारा सन् 1821 में केप मेसुराडो में एक कॉलोनी के रूप में की गई थी। 
    • बाद में सन् 1824 में इस क्षेत्र का नाम लाइबेरिया रखा गया। 
  • स्वतंत्रता :  सन् 1847 में लाइबेरिया की स्वतंत्रता की घोषणा की गई और इसकी सीमाओं का विस्तार किया गया।
  • आबादी :  यहाँ ज्यादातर अफ्रीकी मूल के लोग रहते हैं और गुलामों के वंशजों की आबादी 5% है।
  • नदियाँ : उत्तरपश्चिम में मानो एवं मोरो नदियाँ और पूर्व व दक्षिणपूर्व में कैवल्ला प्रमुख नदियाँ हैं । 
    • अन्य प्रमुख नदियों में लोफ़ा, सेंट पॉल, सेंट जॉन और सेस्टोस हैं।

लिंगायत और पंचमसाली लिंगायत

संदर्भ 

कर्नाटक के लिंगायत समुदाय की एक उप-जाति ‘पंचमसाली लिंगायत’ ने एक बार फिर राज्य के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणी 2A में शामिल किए जाने की मांग की है। 

गौरतलब है कि, वर्तमान में लिंगायत समुदाय को कर्नाटक के OBC कोटा की श्रेणी 3B के तहत 5 % कोटा प्राप्त है।

लिंगायत समुदाय के बारे में

  • लिंगायत समुदाय को आधिकारिक तौर पर हिंदू उप-जाति 'वीरशैव लिंगायत' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, ये ‘बसवन्ना’ के अनुयायी हैं।
  • लिंगायत कर्नाटक में सबसे बड़ा जाति समूह है एवं राज्य की आबादी में लगभग 17 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। 
  • कर्नाटक में अब तक हुए 23 मुख्यमंत्रियों में से 10 इस समुदाय से रहे हैं।

बसवन्ना

  • बसवन्ना 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक, दार्शनिक व संत थे, जिन्होंने एक कट्टरपंथी जाति-विरोधी आंदोलन शुरू किया था। 
    • इन्होने विशेष रूप से भगवान शिव के साथ अधिक व्यक्तिगत एवं भावनात्मक रिश्तों पर जोर दिया गया।
  • संत बनने से पहले वे कल्याणी चालुक्य साम्राज्य के राजा बिज्जला द्वितीय के दरबार में कोषाध्यक्ष हुआ करते थे।
  • उन्हें भक्तिभंडारी ('भक्ति का कोषाध्यक्ष'), बसव या बसवेश्वर के नाम से भी जाना जाता है।
  • पल्कुरिकी सोमनाथ द्वारा रचित 13वीं सदी के तेलुगु ग्रंथ, बसव पुराण में जीवन का वर्णन है।

कार्य :   

  • बसव ने अपनी कविता, जिसे ‘वचन’ के नाम से जाना जाता है, के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इनकी साहित्यिक कृतियों को कन्नड़ भाषा में ‘वचन साहित्य’ के नाम से शामिल किया गया है। 
  • उन्होंने ब्राह्मण अनुष्ठानों एवं मंदिर पूजा का विरोध किया है और एक ऐसे समाज की परिकल्पना की जो जाति विहीन एवं भेदभाव से मुक्त हो तथा जहां पुरुषों व महिलाओं को समान अवसर मिलता हो।
  • पंचमसाली लिंगायत उप-जाति : लिंगायत समुदाय के अंतर्गत 99 उप-जातियां हैं, जिसमें पंचमसाली सबसे बड़ी हैं, लिंगायत समुदाय में इनकी भागीदारी लगभग 70 प्रतिशत है।
    • अन्य प्रमुख उप-जातियों में गनीगा, जंगमा, बनजिगा, रेड्डी लिंगायत, सदर, नोनबा और गौड़-लिंगायत शामिल हैं।

वीरशैव और लिंगायत के बीच अंतर

वीरशैव और लिंगायत शब्द कुछ जगहों पर एक दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार दोनों के बीच कई अंतर हैं; जैसे- 

  • लिंगायत अपनी उत्पत्ति बसवन्ना से मानते हैं, जबकि वीरशैव स्वयं को भगवान् शिव से जोड़ते हैं।
  • लिंगायत अपने ईष्ट के रूप में शिवलिंग की उपासना करते हैं और भगवन शिव को एक निराकार इकाई मानते हैं, जबकि वीरशैव मानते हैं कि शिव एक वैदिक देवता हैं। 
  • वीरशैव के विपरीत, लिंगायत वैदिक साहित्य में विश्वास नहीं करते हैं और बासवन्ना के वचनों (शिक्षाओं) का पालन करते हैं।

हाई एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म (HAP) वाहन

  • एयरोस्पेस नवाचार के क्षेत्र में, बेंगलुरु स्थित CSIR की राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाओं (NAL) द्वारा तैयार किया गया हाई एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म (HAP) वाहन एक गहन प्रौद्योगिकी नवाचार है। 
  • यह एक सौर ऊर्जा चालित मानव रहित हवाई वाहन (UAV) है जो दृश्य रेखा से परे संचालन में सक्षम है और एक छद्म उपग्रह के रूप में काम कर सकता है।
  • इस नवाचार के परीक्षण के बाद भारत दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम के बाद हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट (HAPS) तकनीक में शीर्ष दावेदारों में शामिल हो गया है। 

क्या होता है हाई एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म (HAP) वाहन 

  • हाई एल्टीट्यूड प्लेटफ़ॉर्म व्हीकल (High Altitude Platform Vehicle, HAPV) एक प्रकार की वायुयान होता है जिसे विशेषरूप से अधिक ऊँचाई पर स्थिति बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह वायुयान अधिक ऊँचाई पर टिके रहकर संचार, सर्वेलेंस, नजर रखने और अन्य अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त होता है। 
  • विशेषताएँ :  
    • HAPV विशेष रूप से अधिक ऊँचाई पर स्थिर रहकर काम कर सकता है, जो कि कई किमी. तक पहुँच सकती है। इससे उसे संचार नेटवर्क, सर्विलांस और अन्य सुरक्षा अनुप्रयोगों में मदद मिलती है।
    • इन वाहनों की अधिक ऊँचाई पर स्थिर बने रहने की विशेषता स्थानीय और दूरस्थ संचार के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है।
    • ऐसे वाहनों को सर्विलांस में भी उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि फ्रंटियर्स के सीमा क्षेत्रों में और संवेदनशील स्थानों पर। 
    • इन विमानों को इस प्रकार डिज़ाइन किया जाता है कि ये ऊँचाई के साथ-साथ कम तापमान पर भी काम करने में सक्षम होते हैं।
    • प्रणोदन और संचालन के लिए ये वाहन सौर ऊर्जा का उपयोग करते हैं। संचालन की ऊर्जा के लिए इनके पंखों के फैलाव को सौर फोटोवोल्टिक सेल के साथ डिज़ाइन किया जाता है।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR