New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 01 जून , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 01 जून , 2024


इमैनुएल सौबेरन - WOAH की महानिदेशक

विश्व दुग्ध दिवस

अल्लामे हलीना - चाड के नए प्रधानमंत्री

क्रायोनिक्स

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान को नेल्सन मंडेला पुरस्कार

दुनिया का पहला 3डी-मुद्रित रॉकेट इंजन

नासा का मैगलन मिशन

मॉनसून क्रॉक्स बायोब्लिट्ज़ 2024

कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग कार्बन फाइबर

यूरेशियन व्हिम्ब्रेल


इमैनुएल सौबेरन - WOAH की महानिदेशक

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में इमैनुएल सौबेरन को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन(WOAH) का  महानिदेशक नियुक्त किया गया 

EMANUEL

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन(WOAH)

  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है 
  • इसका उद्देश्य विश्व में पशु स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है।
  • स्थापना – वर्ष 1924
  • मुख्यालय - पेरिस (फ्राँस) 

 


विश्व दुग्ध दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 1 जून को  विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य है-
    • भोजन के रूप में दूध के महत्व को बताना
    • डेयरी फार्मिंग और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना
  • इसके आयोजन की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा की गई थी।
  • विश्व दुग्ध दिवस 2024 की थीम “विश्व को पोषण देने के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करने में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका” है। 
  • भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है

अल्लामे हलीना - चाड के नए प्रधानमंत्री

चर्चा में क्यों ?

PMBAN

  • हाल ही में अल्लामे हलीना को चाड का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया 
  • इन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सक्सेस मसरा का स्थान ग्रहण किया 

CHADM

चाड गणराज्य

  • चाड उत्तर-मध्य अफ़्रीकी में स्थित एक भू-आबद्ध देश है। 
  • इसकी सीमा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, सूडान, नाइजीरिया, कैमरून, लीबिया और नाइजर से लगती है 
  • राजधानी -  एन'जामेना
  • मुद्रा - मध्य अफ़्रीकी CFA फ्रैंक

प्रश्न - चाड की सीमा निम्नलिखित में से किसे देश से नहीं लगती है ?

(a) सूडान

(b) नाइजीरिया

(c) केन्या 

(d) कैमरून


क्रायोनिक्स

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक क्रायोनिक्स कंपनी ने एक मृत व्यक्ति को भविष्य में पुनः जीवित करने के लिए फ्रीज कर दिया 

क्रायोनिक्स

  • किसी मृत व्यक्ति को फ्रीज करने की प्रथा को क्रायोनिक्स कहते हैं  
  • इसका उद्देश्य भविष्य में किसी समय उस व्यक्ति को पुनर्जीवित करना है।
  • क्रायोनिक्स शब्द ग्रीक शब्द क्रियोस से लिया गया है, जिसका अर्थ है "बर्फीला ठंडा।"
  • यह ठंडे तापमान का उपयोग करके जीवन बचाने का एक प्रयास है 
  • इसमें किसी व्यक्ति को दशकों तक संरक्षित किया जा सकता है जब तक कि भविष्य की चिकित्सा तकनीक उस व्यक्ति को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान नहीं कर देती।
  • ऐसी अवस्था में रखे गए व्यक्ति को "क्रायोप्रिजर्व्ड रोगी" कहा जाता है, 
  • क्रायोनिक संरक्षण केवल तभी किया जा सकता है जब किसी व्यक्ति को कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया गया हो।
  • यह प्रक्रिया मृत्यु के तुरंत बाद शुरू की जाती है, जिसमें  शव को बर्फ में पैक करके क्रायोनिक्स सेंटर में भेज दिया जाता है।
  • वहां, शरीर से रक्त को निकाल दिया जाता है और उसके स्थान पर एंटीफ्रीज और अंग-संरक्षण यौगिक, जिन्हें क्रायोप्रोटेक्टिव एजेंट कहा जाता है, शरीर में डाल दिए जाते हैं।
  • इस अवस्था में, शरीर को तरल नाइट्रोजन से भरे एक कक्ष में रखा जाता है, जहां यह -196 डिग्री सेल्सियस पर तब तक संरक्षित रहेगा जब तक कि वैज्ञानिक भविष्य में शरीर को पुनर्जीवित करने का कोई तरीका नहीं खोज लेते।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान को नेल्सन मंडेला पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान को वर्ष 2024 के नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया 
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान को यह पुरस्कार मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण प्रोत्‍साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया 

नेल्सन मंडेला पुरस्कार

  • यह पुरस्कार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी।
  • यह स्वास्थ्य सेवाओं के प्रोत्साहन के लिए उन व्यक्तियों, संस्थानों या सरकारी या गैर-सरकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है
    • जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रोत्साहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान

  • इसकी स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी।
  • यह बैंगलोर में स्थित है।
  • यह मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में देखभाल और अकादमिक अनुसंधान के लिए एक बहुविषयक संस्थान है।
  • इसे वर्ष 1994 में डीम्ड यूनिवर्सिटी और वर्ष 2012 में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया।
  • यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 

दुनिया का पहला 3डी-मुद्रित रॉकेट इंजन

चर्चा में क्यों 

हाल ही में निजी क्षेत्र के भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने दुनिया के पहले सिंगल-पीस 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन से संचालित अंतरिक्ष रॉकेट ‘अग्निबाण SOrTeD-01’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।

THREED

क्या है अग्निबाण SOrTeD-01

  • अग्निबाण SOrTeD एक अनुकूलन योग्य प्रक्षेपण यान है जिसे एक या दो चरणों में प्रक्षेपित किया जा सकता है।
    • इस प्रक्षेपन रॉकेट का उद्देश्य उप-कक्षीय तकनीकी (SubOrbital Technological Demonstrator) का प्रायोगिक परिक्षण करना है। 
  • अग्निबाण SOrTeD-01 अग्निकुल कॉसमॉस की पेटेंट तकनिकी से 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन ‘अग्निलेट (Agnilet) से संचालित है। 
    • अग्निलेट इंजन सेमी-क्रायोजेनिक लिक्विड इंजन है, जिसमें प्रोपेलर के तौर पर तरल एवं गैस दोनों प्रकार के ईंधन का उपयोग किया जा सकता है।
  • अग्निबाण को भारत के पहले निजी लॉन्च पैड ‘धनुष’ से प्रक्षेपित किया गया है। इस लॉन्च पैड को   अग्निकुल द्वारा इसरो के सहयोग से श्रीहरिकोटा में स्थापित किया गया है।

अग्निबाण रॉकेट की विशेषताएं 

  • गाइड रेल से लॉन्च होने वाले पारंपरिक साउंडिंग रॉकेटों के विपरीत, अग्निबाण SOrTeD लंबवत रूप से उड़ान भरने में सक्षम है और उड़ान के दौरान पूर्व निर्धारित प्रक्षेपवक्र का सटीकता से पालन करते हुए निर्धारित कक्षा में पहुचने में सक्षम है।
  • अग्निबाण दो चरणों वाला लॉन्च व्हीकल है और 30 किलोग्राम से 300 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है। 
  • यह रॉकेट पेलोड को 700 किमी. तक की ऊंचाई पर स्थति कक्षा में स्थापित कर सकता है।

नासा का मैगलन मिशन

चर्चा में क्यों

नासा के मैगलन मिशन से संग्रहीत डेटा के विश्लेषण से वैज्ञानिकों को शुक्र ग्रह पर नए लावा प्रवाह के साक्ष्य प्राप्त हुए है, जिनसे पता चलता है कि ग्रह वर्ष 1990 और 1992 के बीच ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय था।

MAGLAN

मैगलन मिशन के बारे में 

  • मैगलन मिशन सबसे सफल सुदूर अंतरिक्ष (Deep Space) मिशनों में से एक है, जो शुक्र ग्रह की पूरी सतह की तस्वीर लेने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।
  • संबंधित तथ्य : 
    • इसका नाम पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन (1480-1521) के नाम पर रखा गया था, जो पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले पहले व्यक्ति थे।
    • मैगलन मिशन को 4 मई 1989 को प्रक्षेपित किया गया था और यह वर्ष 1990 में शुक्र ग्रह पर पहुंचा था।
  • उद्देश्य : शुक्र ग्रह के संपूर्ण सतह को चित्रित करना। शुक्र का चित्र लेने के लिए सिंथेटिक एपर्चर रडार का प्रयोग किया गया था। 
  • प्रक्षेपण : इस मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से अंतरिक्ष शटल अटलांटिस (STS-30R) के साथ प्रक्षेपित किया गया था।
    •  यह अंतरिक्ष शटल से प्रक्षेपित पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन था।

मॉनसून क्रॉक्स बायोब्लिट्ज़ 2024

चर्चा में क्यों

केरल वन अनुसंधान संस्थान (KFRI) के अंतर्गत आने वाला नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता सूचना विज्ञान केंद्र ‘मानसून क्रोक्स बायोब्लिट्ज’ 2024 का आयोजन कर रहा है।

CROCS

बायोब्लिट्ज क्या है ?

  • बायोब्लिट्ज एक निर्दिष्ट क्षेत्र के भीतर यथासंभव अधिक से अधिक प्रजातियों की पहचान करने और उनका दस्तावेजीकरण करने के लिए समय-समय पर किया जाने वाला एक गहन सर्वेक्षण है। 
  • यह विश्व स्तर पर एक लोकप्रिय सहभागी सर्वेक्षण पद्धति है।

मानसून क्रोक्स बायोब्लिट्ज के बारे में 

  • यह एक नागरिक विज्ञान कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसून के मौसम के दौरान केरल के मेंढकों का दस्तावेजीकरण करना है।
  • साथ ही इसका व्यापक लक्ष्य जनता के बीच मेंढकों के प्रति वैज्ञानिक जिज्ञासा और रुचि पैदा करना है। 
    • जागरूकता फैलाने के लिए माध्यम के रूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोस्टर और लेख आदि का उपयोग किया जा रहा है।
  • महत्व : बायोब्लिट्ज के दौरान उपलब्ध कराए गए सभी वैज्ञानिक अवलोकनों को वैश्विक जैव विविधता सूचना सुविधा (GBIF) में शामिल किया जायेगा। 
    • गौरतलब है कि वैश्विक जैव विविधता सूचना सुविधा एक जैव विविधता ओपन सोर्स डेटाबेस है। 
  • इस जानकारी का उपयोग जैव विविधता जागरूकता, आवास संरक्षण, विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण की स्थिति का आकलन, वैज्ञानिक साक्षरता, जलवायु परिवर्तन अनुसंधान और नीति निर्माण के लिए किया जा सकता है।
  • मानसून और मेंढक : 
    • मानसून मेंढकों के लिए उत्सव का मौसम होता है जिसमें सबसे अधिक सक्रिय होते हैं और प्रजनन करते हैं। 
    • मेढ़क पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का एक संकेतक होते हैं, मेंढकों का अस्तित्व जलवायु परिवर्तन, असमय वर्षा पैटर्न, आवास की हानि और जल प्रदूषण जैसे कई कारकों से चुनौती का सामना कर रहा है।
    • नतीजतन, दुनिया के 41% मेंढक लुप्तप्राय प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में हैं।

केरल वन अनुसंधान संस्थान (KFRI)

  • KFRI उष्णकटिबंधीय वनों और वानिकी पर अनुसंधान करने वाले विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम है।
  • स्थापना :1975 में।
  • कार्य : KFRI को वानिकी से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने के लिए, वैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए उष्णकटिबंधीय वानिकी में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में देखा जाता है। 
  • इसके द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सतत उपयोग और वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाता है।

कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग कार्बन फाइबर

संदर्भ

हाल ही में, भारत के उपराष्ट्रपति ने नेशनल एयरोस्पेस लिमिटेड (NAL) के सुविधा-केंद्रों का दौरा किया तथा बेंगलुरु में ‘कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स केंद्र’ का उद्घाटन किया।

कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स केंन्द्र के बारे में

  • वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाओं (NAL) ने वर्ष 2003 में कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स के लिए एकीकृत सुविधा की स्थापना की थी।
  • इसका उद्देश्य ‘पॉलीएक्रिलोनिट्राइल’ आधारित प्रीकर्सर फाइबर से भारत में ही कार्बन फाइबर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना था।

कार्बन फाइबर (Carbon Fiber) क्या होता है?

  • कार्बन फाइबर कार्बन के पतले, मजबूत क्रिस्टलीय तंतुओं से बना एक पदार्थ है, जिसमें कार्बन परमाणु लंबी श्रृंखलाओं में एक साथ बंधे होते हैं। 
  • यह फाइबर बेहद सख्त, मजबूत और हल्के होते हैं और कई प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट संरचनात्मक सामग्री बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
  • निर्माण प्रक्रिया : अधिकांश कार्बन फाइबर पॉलीएक्रिलोनिट्राइल (PAN) या रेयान का उपयोग करके बनाए जाते हैं। इन पदार्थों को वायु की अनुपस्थिति में उच्च तापमान पर गर्म करके ‘कार्बन फाइबर’ का निर्माण किया जाता है। 
    • गर्म करने की प्रक्रिया में सभी अशुद्धियाँ एवं अन्य गैर-कार्बन तत्वों का निष्कर्षण हो जाता है, परिणामस्वरूप उच्च-शक्ति एवं कम भारयुक्त कार्बन सामग्री बच जाती है। 

कार्बन फाइबर की विशेषताएं और अनुप्रयोग

विशेषताएं

अनुप्रयोग

उच्च शक्ति, उच्च कठोरता और कम वजन

एयरोस्पेस, सड़क, समुद्री परिवहन और खेल सामग्री निर्माण में। 

उच्च आयामी स्थिरता, थर्मल विस्तार का कम गुणांक और कम घर्षण

मिसाइलें, विमान ब्रेक, एयरोस्पेस एंटीना व समर्थन संरचना, बड़ी दूरबीनें, ऑप्टिकल बेंच, स्थिर उच्च आवृत्ति (गीगाहर्ट्ज) सटीक माप फ्रेम के लिए वेवगाइड। 

बेहतर कंपन अवमन्‍दक, शक्ति और कठोरता

ऑडियो उपकरण जैसे बड़े लाउडस्पीकर, रोबोट के अंग, उच्च-भार क्षमता वाली मशीने। 

इलेक्ट्रिकल कंडक्टीविटी

ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आवरण और आधार। 

जैविक जड़ता और एक्स-रे पारगम्यता

कृत्रिम अंग, सर्जरी और एक्स-रे उपकरण, प्रत्यारोपण, टेंडन/लिगामेंट मरम्मत में चिकित्सा अनुप्रयोग। 

थकान प्रतिरोध, स्व-स्नेहन, उच्च अवमन्‍दक

कपड़ा मशीनरी, जेनेरा इंजीनियरिंग।

रासायनिक जड़ता, उच्च संक्षारण प्रतिरोध

रसायन उद्योग; परमाणु क्षेत्र; प्रक्रिया संयंत्रों में वाल्व, सील और पंप घटक। 

विद्युत चुम्बकीय गुण

बड़े जनरेटर रिटेनिंग रिंग, रेडियोलॉजिकल उपकरण। 

प्रीप्रेग कार्बन फ़ाइबर (Prepreg Carbon Fiber) क्या होता है?

‘प्रीप्रेग कार्बन फाइबर’ एक-रेखीय कार्बन फाइबर शीट को संदर्भित करता है जिसका उपयोग ‘राल’ (Resin) के साथ मिलाने के बाद किया जाता है।

प्रीप्रेग कार्बन फ़ाइबर के अनुप्रयोग

  • एयरोस्पेस  :  एयरोस्पेस उद्योग में विमान घटकों जैसे पंख, मुख्य भाग और अन्य संरचनात्मक भागों के निर्माण में प्रीप्रेग कार्बन फाइबर का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है।
  • खेल सामाग्री : खेल उपकरणों जैसे गोल्फ क्लब, टेनिस रैकेट और साइकिल के निर्माण में किया जाता है।
    • इसकी मजबूती और कठोरता एथलीटों के उपयोग के लिए महत्त्वपूर्ण है।
  • ऑटोमोटिव उद्योग : उच्च प्रदर्शन वाली रेसिंग कार के घटकों, जैसे बॉडी पैनल, चेसिस और सस्पेंशन भाग के निर्माण के लिए किया जाता है।
    • इसका कम वजन और असाधारण मजबूती इसे ऑटोमोटिव उद्योग में उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। 
  • नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र :  ऊर्जा दक्षता के लिए पवन टरबाइन ब्लेड और सौर पैनल ढाँचे के निर्माण में कार्बन फाइबर का उपयोग किया जाता है।
  • समुद्री क्षेत्र : जहाजों का वजन कम करने एवं उसकी स्थिरता बढ़ाने के लिए जहाजों के पतवार, मस्तूल और रिगिंग में इसका उपयोग किया जाता है।

यूरेशियन व्हिम्ब्रेल

चर्चा में क्यों

छत्तीसगढ़ में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रांसमीटर से टैग किए गए यूरेशियन या कॉमन व्हिम्ब्रेल को पहली बार कैमरे में कैद किया गया।

WHIMWHALE

यूरेशियन व्हिम्ब्रेल के बारे में 

  • यूरेशियन या कॉमन व्हिम्ब्रेल एक लंबी दूरी का प्रवासी पक्षी है। उत्तरी अमेरिका में व्हाइट-रम्प्ड व्हिम्ब्रेल के रूप में भी जाना जाता है।
  • वैज्ञानिक नाम :  न्यूमेनियस फियोपस
  • पर्यावास : अंटार्कटिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका महाद्वीप में।
    • सर्दियाँ मुख्य रूप से समुद्र तट, तटीय आर्द्रभूमि, मैंग्रोव, दलदल और बड़ी नदियों के किनारों की और प्रवास करता है।
  • विशेषताएं :
    • यूरेशियन व्हिम्ब्रेल एक बड़े आकार का वेडर (बगुला) है, हालांकि कर्लेव वंश के सदस्य के रूप में मध्यम आकार का है।
    • यह मुख्य रूप से भूरे रंग का होता है, जिसकी चोंच लंबी और मुड़ी हुई होती है।
    • घोंसला बनाते समय आमतौर पर एकांत में रहने वाला यह वेडर, प्रजनन के मौसम के बाद समूहबद्ध हो जाता है।
    • व्हिम्ब्रेल्स को सात स्वरों की दोहरावदार श्रृंखला वाली अपनी उच्च-ध्वनि वाली आवाज के लिए जाना जाता है।
  • संरक्षण की स्थिति : IUCN लाल सूची में कम चिंताजनक श्रेणीं में वर्गीकृत। 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR