New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 11 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 11 मई , 2024


भारत VIX सूचकांक

न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट

निर्वाचन प्रणाली में फॉर्म 17सी का महत्त्व

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

कोहिमा शांति स्मारक

महामत इदरीस डेबी इटनो - चाड के नये राष्ट्रपति

DRDO की प्रौद्योगिकी परिषद

सैन्य अभ्यास शक्ति


भारत VIX सूचकांक

लोकसभा चुनाव के परिणामों की अनिश्चितता के बीच ‘भारत VIX’ सूचकांक लगातार बढ़ रहा है, जिससे शेयर बाजार में अस्थिरता की आशंका भी बढ़ रही है।

क्या है भारत VIX इंडेक्स  

  • ‘भारत VIX’ निफ्टी सूचकांक ऑप्शन कीमतों पर आधारित एक अस्थिरता सूचकांक है जो अगले 30 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में अपेक्षित अस्थिरता का मापन करता है। 
  • इसे प्राय: ‘फियर सूचकांक’ (Fear Index) के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह बाजार की भविष्य की अस्थिरता के बारे में निवेशकों की भावनाओं को दर्शाता है। 
    • भारत VIX सूचकांक का उच्च स्तर निवेशकों के लिए शेयर की कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता एवं जोखिम का संकेत देता है।
    • इसके विपरीत निम्न भारत VIX सूचकांक अपेक्षाकृत स्थिर बाजार स्थितियों की उम्मीदों को इंगित करता है।
  • ‘VIX’ का ट्रेडमार्क शिकागो बोर्ड ऑप्शंस एक्सचेंज (CBOE) के पास है और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने CBOE की अनुमति से राष्ट्रीय शेयर बाज़ार (NSE) को भारत VIX के नाम से और भारत VIX से संबंधित उद्देश्यों के लिए इस चिह्न का उपयोग करने का लाइसेंस दिया है।

INDEXV

भारत VIX सूचकांक के बढ़ने का कारण

  • घरेलू कारक : प्राथमिक घरेलू कारक मौजूदा लोकसभा चुनाव 
  • वैश्विक कारक : बढ़ती हुई अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और भू-राजनीतिक तनाव

न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट

एप्पल कंपनी ने iPAD PRO के साथ M4 चिप की शुरुआत की है, जिसमें 16-कोर न्यूरल इंजन के रूप में एक महत्वपूर्ण उन्नत संस्करण को शामिल किया गया है। यह संस्करण एप्पल के न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) से संबंधित है। 

न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट 

  • न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) एक विशेष प्रकार का प्रोसेसर है, जिसे विशेष रूप से न्यूरल नेटवर्क प्रक्रियाओं को तेज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • न्यूरल नेटवर्क, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का एक प्रकार है जो डाटा प्रोसेसिंग के लिए मानव मस्तिष्क की अनुकृति (Copy) करता है। इसलिए, एन.पी.यू. मशीन लर्निंग ऑपरेशन को संभालने में अत्यधिक सक्षम है।
    • यह एआई (AI) से संबंधित कार्यों, जैसे- भाषण की पहचान, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, ऑब्जेक्ट डिटेक्शन जैसी फोटो या वीडियो संपादन प्रक्रियाओं आदि के लिए आधार बनाते हैं।
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप एवं टैबलेट जैसे ज़्यादातर उपभोक्ता-केंद्रित गैजेट में NPU को मुख्य प्रोसेसर के तौर पर एकीकृत किया जाता है, जो सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) कॉन्फ़िगरेशन को अपनाता है। 
  • डाटा सेंटर के लिए NPU शुरुआत में एक पूरी तरह से अलग प्रोसेसर हो सकता है, जो सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) या ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) जैसी किसी भी अन्य प्रोसेसिंग यूनिट से अलग होता है।

CPU एवं NPU में अंतर 

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) अनुक्रमिक कंप्यूटिंग विधि का उपयोग करते हैं और एक समय में एक निर्देश जारी करते हैं। इसके विपरीत न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) समानांतर कंप्यूटिंग का उपयोग करके एक साथ कई गणनाएँ निष्पादित करने में सक्षम है।


निर्वाचन प्रणाली में फॉर्म 17सी का महत्त्व

प्रत्येक मतदान केंद्र से संबंधित कुल मतदान प्रतिशत (Voting Percentage) का अंतिम डाटा सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17सी द्वारा साझा किया जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत संबंधी कुछ मुद्दे सामने आए हैं।   

 फॉर्म 17सी के बारे में 

  • चुनाव संचालन नियम, 1961 के अनुसार दो फॉर्म में निर्वाचकों (Electors) एवं मतदाताओं (Voters) की संख्या का डाटा होता है : 
    • फॉर्म 17ए 
    • फॉर्म 17सी
  • फॉर्म 17ए मतदाताओं का एक रजिस्टर है, जिसमें मतदान अधिकारी बूथ में आने वाले प्रत्येक मतदाता का हस्ताक्षर सहित विवरण दर्ज करते हैं। 
  • मतदान समाप्ति पर सभी उम्मीदवारों को उनके पोलिंग एजेंटों के माध्यम से फॉर्म 17सी उपलब्ध कराया जाता है। इसमें निम्नलिखित जानकारियों को शामिल किया जाता है : 
    • मतदान केंद्र में उपयोग की जाने वाली ई.वी.एम. की पहचान संख्या
    • किसी निर्वाचन क्षेत्र में कुल निर्वाचक व मतदाताओं की संख्या
    • रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद अपना वोट दर्ज न करने का निर्णय लेने वाले मतदाताओं की संख्या 
    • मतदान करने की अनुमति न पाने वाले मतदाताओं की संख्या 
    • परीक्षण वोटों की कुल संख्या
    • प्रति ई.वी.एम. दर्ज किए गए वोटों की कुल संख्या
  • यह जानकारी वोटर टर्नआउट ऐप पर उपलब्ध नहीं होती है।

महत्त्व 

  • फॉर्म 17सी के भाग-II में मतगणना के परिणाम दर्ज होते हैं, जिन्हें मतगणना के दिन दर्ज किया जाता है।
  • इसके डाटा का उपयोग उम्मीदवारों द्वारा मतगणना के दिन परिणामों को सत्यापित करने के लिए भी किया जाता है। 
  • इसमें दर्ज मतदाताओं एवं वोट डालने वालों की संख्या का मिलान ई.वी.एम. की गणना से किया जा सकता है।
  • फॉर्म 17सी में उल्लेखित डाटा को अंतिम माना जाता है। इसी के आधार पर किसी चुनाव परिणाम को चुनौती दी जा सकती है।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

BIRDY

  • 11 मई को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जायेगा 
  • यह एक वार्षिक वैश्विक अभियान है 
  • इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2024 की थीम “कीड़ों की रक्षा करें, पक्षियों की रक्षा करें” (Protect Insects, Protect Birds) है।
  • विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पहली बार वर्ष 1993 में स्मिथसोनियन माइग्रेटरी बर्ड सेंटर के द्वारा मनाया गया था।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

NAD

  • प्रत्येक 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन वर्ष 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • 11 मई, 1998 को ही भारत ने पोखरण में परमाणु बमों का परीक्षण किया था।
  • इसका उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को याद करना है।
  • पहली बार यह दिवस 11 मई, 1999 को मनाया गया था

कोहिमा शांति स्मारक

KOHIMA

  • हाल ही में भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा शांति स्मारक का उद्घाटन किया।
  • यह स्मारक नागालैंड सरकार के साथ जापान सरकार और जापानी अंतर्राष्ट्रीय निगम एजेंसी के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है।
  • यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध की "कोहिमा की लड़ाई" की याद में स्थापित किया गया है 
  • जापानी लोग "कोहिमा की लड़ाई" को द्वितीय विश्व युद्ध की  विनाशकारी लड़ाइयों में से एक के रूप में याद करते हैं।
    • कोहिमा की लड़ाई 4 अप्रैल से 10 जून 1944 तक जापानी और ब्रिटिश भारतीय सेनाओं के बीच लड़ी गई थी।
    • वर्ष 2024 को कोहिमा की लड़ाई की 80वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है।

महामत इदरीस डेबी इटनो - चाड के नये राष्ट्रपति

RASTRA

  • हाल ही में महामत इदरीस डेबी इटनो ने चाड के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। 
    • ये वर्ष 2021 से देश के अंतरिम राष्ट्रपति हैं  
  • चाड में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है  

चाड गणराज्य

GHANAM

  • चाड उत्तर-मध्य अफ़्रीकी में स्थित एक भू-आबद्ध देश है। 
  • इसकी सीमा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, सूडान, नाइजीरिया, कैमरून, लीबिया और नाइजर से लगती है 
  • राजधानी -  एन'जामेना
  • मुद्रा - मध्य अफ़्रीकी CFA फ्रैंक

DRDO की प्रौद्योगिकी परिषद

DDO

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने प्रौद्योगिकी परिषद की 8वीं बैठक आयोजित की।
  • यह बैठक  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल में DRDO प्रौद्योगिकियों को शामिल करने की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आयोजित की गई थी।
  • इस बैठक में DRDO की ओर से विकसित विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। 
  • इसमें हथियार प्रणाली, संचार, आंतरिक सुरक्षा, VIP सुरक्षा आदि क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 

  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक अनुसंधान एवं विकास विंग है।
  • इसका गठन वर्ष 1958 में भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान और रक्षा विज्ञान संगठन के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय को मिला कर किया गया था। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है 
  • इसका उद्देश्य अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के साथ भारतीय सेना को सशक्त बनाना है

प्रश्न - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?

(a) नई दिल्ली 

(b) हैदराबाद 

(c) देहरादून 

(d) बैंगलोर 


सैन्य अभ्यास शक्ति

GARUN

  • भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति 13 से 26 मई 2024 तक उमरोई, मेघालय में स्थित भारतीय सेना के संयुक्त प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जाएगा। 
  • यह शक्ति सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण है  
  • इसका छठा संस्करण वर्ष 2021 में फ्रांस में आयोजित हुआ था

शक्ति सैन्य अभ्यास

  • यह भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच एक द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास है
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी 
  • इसके उद्देश्य हैं -
  • युद्ध जैसी स्थिति के लिए रणनीतियों पर संयुक्त योजना बनाने के लिए दोनों सेनाओं की क्षमता का विकास करना 
  • दोनों सेनाओं के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना 
  • एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं के साथ साझा ज्ञान और जागरूकता का निर्माण करना 
  • आतंकवादी अभियानों का मुकाबला करने में अपने युद्ध अनुभव साझा करना

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR