New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 28 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 28 मई , 2024


खपली गेहूँ

गोल्डन वीजा


खपली गेहूँ

खपली गेहूँ (Khapli Wheat) की प्रमुख विशेषताएँ 

  • इसे एम्मर गेहूं (Emmer Wheat) के नाम से भी जाना जाता है जो भारत में एक समृद्ध इतिहास वाला एक प्राचीन अनाज है।
  • भारत में इसकी खेती का प्राचीनतम साक्ष्य 6000 ई. पू. के आस-पास मिलता है। 
    • यद्यपि हरित क्रांति के दौरान इसकी खेती में कमी आई किंतु कुछ आहार विशेषज्ञ इसे नया सुपरफूड मान रहे हैं
  • यह फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम एवं आयरन का अच्छा स्रोत है। आधुनिक गेहूँ की किस्मों की तुलना में इसका पाचन सरल होता है।
  • खपली में निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है जो रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखता है। 
  • हालाँकि, खपली गेहूँ में ग्लूटेन की उपस्थिति सीलिएक रोग या ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए इसे अनुपयुक्त बनाती है।


गोल्डन वीजा

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन वीजा प्रदान किया है। यू.ए.ई. ने वर्ष 2019 में इसकी शुरुआत की गई थी। 
  • यह वीज़ा निवेशकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, असाधारण छात्रों व स्नातकों, मानवतावादी नेताओं एवं फ्रंटलाइन नायकों सहित विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • प्रत्यक्ष रियल एस्टेट निवेश की बढ़ती मांग को पूरा करने, अस्थायी प्रवासी श्रम पर निर्भरता कम करने, वैश्विक प्रतिभा एवं निवेशकों को आकर्षित करने तथा वैश्विक व्यापार व प्रतिभा केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए गोल्डन वीजा जारी किए जाते हैं।
  • इससे यू.ए.ई. के सात अमीरातों (अबू धाबी, अजमान, दुबई, फुजैराह, रास अल खैमाह, शारजाह एवं उम्म अल क्वैन) में लंबे समय तक रहने का अवसर प्राप्त होता है। 
  • साथ ही, निवेशकों के लिए प्रायोजक या स्थानीय मेज़बान की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और सार्वजनिक उद्यमों में निवेश करके 10-वर्षीय स्व-प्रायोजित रेजीडेंसी परमिट का विकल्प खुल जाता है।  

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR