New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

योजना मैगजीन पढ़ना क्यों जरूरी है?

  • योजना मैगजीन भारत सरकार द्वारा मासिक आधार पर प्रकाशित की जाती है।
  • इसमें विभिन्न मुद्दों पर; जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार, पर्यावरण, तकनीकी, नैतिकता आदि पर विस्तार से चर्चा की जाती है।
  • सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह मैगजीन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैगजीन में छपने वाले मुद्दे सिविल सेवा परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के बड़े हिस्से को कवर करते हैं और बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे इन्ही मुद्दों से पूछ लिए जाते हैं।
  • इस प्रकार यह मैगजीन UPSC सिविल सेवा परीक्षा के प्रत्येक चरण (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) की तैयारी में मदद करती है, जिसकी इस लेख में विस्तार से चर्चा की गई है।

yojna

योजना मैगजीन की विशेषताएँ

  • करेंट के टॉपिक्स पर तार्किक विश्लेषण
  • सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा
  • सरकारी योजनाओं, सरकारी पहलों, नीतिगत पहलों आदि के बारे में जानकारी
  • विभिन्न विषयों पर अनुभवी व्यक्तियों की राय
  • विवादित विषयों पर संतुलित दृष्टिकोण
  • रोचक प्रस्तुतीकरण; आदि।

UPSC के छात्रों को योजना मैगजीन क्यों पढ़नी चाहिए?

  • यह मैगजीन अभ्यर्थी में उन गुणों का विकास करती है, जो एक कुशल प्रशासक में होने चाहिए।
  • सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के माध्यम से ऐसे ही गुणों की जांच की जाती है।
  • कुछ ऐसे ही गुणों की नीचे चर्चा की गई है, जो इस मैगजीन को पढ़ने से विकसित हो जाते हैं-
  1. जागरूकता: मैगजीन से मिलने वाली महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी छात्रों को जागरूक बनाती है।
  2. प्रामाणिकता: विभिन्न विषयों की विभिन्न प्रमाणिक स्रोतों से जानकारी इस मैगजीन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। इस स्त्रोत से प्राप्त सूचनाएं छात्रों में अभिव्यक्ति की प्रमाणिकता को बढ़ा देती हैं।
  3. संतुलित दृष्टिकोण: मैगजीन में किसी विषय पर पक्ष-विपक्ष, वाद-विवाद-संवाद के माध्यम से  छात्रों में संतुलित दृष्टिकोण का विकास होता है।
  4. तार्किकता: एक विषय पर अनेक अनुभवी व्यक्तियों के विचार दिए जाते हैं इसके साथ ही सरकार की राय भी दी जाती है, जो छात्रों को तार्किक बनाती है।
  5. अभिव्यक्ति कौशल: इस मैगजीन से विभिन्न विचारों को जान-समझकर छात्र दैनिक जीवन में और परीक्षाओं में प्रभावी अभिव्यक्ति कर पाते हैं।
  6. नैतिकता: यह मैगजीन सही और गलत की जानकारी देती है, जिससे छात्रों को सही कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है और गलत कार्यों को करने से रोकती है। सही और गलत का ये ज्ञान मनुष्य को मशीन होने से रोकता है।
  7. निर्णयन शक्ति: मैगजीन से मिली स्पष्टता छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करती है।
  8. विश्लेषण क्षमता: विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों द्वारा कई दृष्टिकोणों के माध्यम से अनेक विषयों की जानकारी विश्लेषण क्षमता को प्रभावी बना देती है, जिसका छात्रों को उत्तर लेखन (निबंध लेखन) आदि में फायदा मिलता है।
  • इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि UPSC परीक्षा की तैयारी में योजना मैगजीन का अध्ययन करना एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है।
  • यह मैगजीन छात्रों की तैयारी को सही दिशा देकर कम समय में परीक्षा को उत्तीर्ण करने में मदद करती है।


« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR